Gk/GS अंतर्राष्ट्रीय संगठन

संयुक्तराष्ट्र के विभिन्न अभिकरण-कोई ऐसी परीक्षा नही जिसमे ये प्रश्न न पूछे जाये

संयुक्तराष्ट्र के विभिन्न अभिकरण-कोई ऐसी परीक्षा नही जिसमे ये प्रश्न न पूछे जाये Hello friends आज आप सभी को हम प्रतियोगी परीक्षाओं में हमेसा पूछे जाने वाले प्रश्न आप सभी के लिए शेयर कर रहे हैं| संयुक्तराष्ट्र के विभिन्न अभिकरण  से सम्बंधित  कुछ  बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न आप साभी के लिए शेयर कर रहे हैं इस Post में जितने भी प्रश्न है ये सभी पिछले विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा चका है| जो छात्र Competitive exams की तैयारी कर रहे हैं उन सभी के लिए हमारा यह पोस्ट बहुत ही Helpful होगा |- http://currentshub.com

अनुक्रम (Contents)

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ(I.T.U.)

 

*इस संघ की स्थापना 1865 ईसवी में की गई |
*तार, टेलीफोन और रेडियो की सेवाओं के उत्तरोत्तर प्रसार एवं विकास तथा सर्व साधारण को कम से कम दर पर इसकी सेवा उपलब्ध कराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नियम बनाना इसके प्रमुख उद्देश्य है |
*प्रधान कार्यालय- जेनेवा (स्विजरलैंड)

 

* सदस्य – 193

विश्व डाक संघ(U.P.U.)

*इसकी स्थापना 9 अक्टूबर 1874 को हुई |
*इसके मुख्य उद्देश्य हैं- संघ में सम्मिलित देशों में डाक संबंधी सुविधाओं का विकास करना |
*एक देश की डाक दूसरे देश में भेजने की दर, नियमादि निश्चित करना आदि |
*प्रधान कार्यालय- वेल्ट पोस्ट्रसे आर. 3000, बर्न 15 (स्विजरलैंड )
*सदस्य -192

 

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन(I.L.O.)

* इसकी स्थापना 11 अप्रैल 1919 को वर्साय की संधि के आधार पर हुई |
*1946 ईस्वी में यह संयुक्त राष्ट्र संघ का एक विशिष्ट अभिकरण बन गया |
*मजदूरों की अवस्था और रहन-सहन के स्तर में सुधार करना तथा आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा इसका उद्देश्य है |
*इसमें तीन पक्षों -सरकार, नियोजन तथा कामगारों के प्रतिनिधि भाग लेते हैं |
*वर्ष 1969 में इस संगठन को ”शांति का नोबेल पुरस्कार” प्राप्त हुआ था |

 

*प्रधान कार्यालय- अंतर्राष्ट्रीय श्रम कार्यालय, 1211′ जिनेवा ,स्विजरलैंड

विश्व पर्यटन दिवस(W.T.O.)

*इसकी स्थापना 1925 ईस्वी में हुई थी |

 

*इसका उद्देश्य पर्यटन के माध्यम से आर्थिक वृद्धि एवं रोजगार के अवसर पैदा करना, पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यटन की विरासत स्थलों को प्रोत्साहित करना था |
* प्रधान कार्यालय- मेड्रिड (स्पेन)

 

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन(I.C.A.O.)
* इसकी स्थापना 7 दिसंबर 1944 को हुई |
*इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन से संबंधित समस्याओं का समाधान करना है |

 

*यह अंतरराष्ट्रीय उड्डयन विधियों अवं समझौतों का प्रारूप तैयार करता है |
*प्रधान कार्यालय- 1000 शेरब्रोकल गली,स्यूट 400,मांट्रियल ,क्यूबेक ,कनाडा,एच्.-3,ए .-2-आर .|

खाद्य एवं कृषि संगठन(F.A.O..)

*इसकी स्थापना 14 अक्टूबर 1945 को की गई |
*इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय कृषि में प्रगति के लिए फसलों के नए-नए किस्म के बीज तैयार करने हेतु वैज्ञानिक अनुसंधान करना , वैज्ञानिक ढंग से कृषि विस्तार करना, कृषि की उत्पादन और वितरण में सुधार करना आदि है |
*प्रधान कार्यालय- वियाले दले तर्मे द फेरकले,रोम (इटली)
* सदस्य -194

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(I.M.F.)

*IMF की स्थापना 27 दिसंबर 1945 को वाशिंगटन (अमेरिका) में हुई लेकिन वास्तविक रुप से 1 मार्च, 1947 से इसने अपना कार्य प्रारंभ किया |

 

*अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
1-अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक सहयोग की स्थापना करना,
2- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का संतुलित विकास करना,
3- विनीमय दरों में स्थायित्व लाना’
4- बहुपक्षीय भुगतानों की व्यवस्था करना और प्रतिकूल भुगतान संतुलन को ठीक करना तथा साथ ही साथ असंतुलन की मात्रा एवं अवधि में कमी करना |
*IMF का मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. (अमेरिका) में है तथा इसके कार्यालय पेरिसएवं जेनेवा में है |
*वर्तमान समय में इसकी सदस्य संख्या 188 है|

 

अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक [विश्व बैंक(world bank)]

* विश्व के धनी एवं निर्धन देशों का प्रथम सम्मेलन ‘ब्रेटनवुड्स कांफ्रेंस’ के परिणामस्वरुप सन 1945 में विश्व बैंक की स्थापना की गई | विश्व बैंक ने अपना कार्य जून 1946 में प्रारंभ किया |
*इस बैंक का उद्देश्य निर्धन, साधनहीन तथा विकासशील देशों को वित्त एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना है, जिनसे उनका आर्थिक विकास हो सके |

 

*विश्व बैंक के सदस्य देशों की संख्या 188 है तथा इसका प्रधान कार्यालय वाशिंगटन डी.सी. (अमेरिका) में है |

शिक्षा, विज्ञान और संस्कृत सम्बन्घी संगठन(U.N.E.S.C.O.)

* यूनेस्को की स्थापना 4 नवंबर 1946 को की गई |

 

*इसका उद्देश्य राष्ट्रों के बीच शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है जिससे शांति और सुरक्षा की शक्तियों को बल मिले |
*सयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में घोषणा की गई कि संसार के सब लोगों को जाति , लिंग, भाषा या धर्म के भेदभाव के बिना मानवीय अधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रताए प्राप्त होगी |

*मुख्य कार्यालय- पेरिस (फ़्रांस)
* सदस्य- 195 तथा 9 सहायक सदस्य

 

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन(I.M.O.)

*इसकी स्थापना 17 मार्च 1948 में हुई |
*इसका उद्देश्य विभिन्न सरकारों द्वारा जलपोतों को लाने -ले -जाने के संबंध में निर्धारित नियमों पर विचार, जलपोत संबंधित प्राविधिक समस्याओं के समाधान तथा अनुचित प्रतिबंधों को हटाकर विभिन्न प्रकारों के बीच परस्पर सहयोग बढ़ाना है |
*इसे 1982 तक अंतर्राष्ट्रीय समुद्री परामर्श संगठन(IMCO)
कहते थे |
*प्रधान कार्यालय- अल्बर्ट ऐम्बैक्मेंट, एस.ई. आई.,7 एस. आर., लंदन (ब्रिटेन )
*सदस्य- 171

 

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन स्थापना(W.H.O.)

*इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई |
*इसका मुख्य उद्देश्य है, संसार की सभी जातियों के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर उच्चतम बनाना |
*इसकी सेवाओं में अनेक रोग तथा स्वास्थ्य, पुष्टिकर आहार एवं वातावरण की शुद्धता आदि के संबंध में जानकारी देने के लिए प्रचार कार्य तथा प्रशिक्षण की व्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण है |
*प्रधान कार्यालय-1211, जिनेवा (स्विजरलैंड)
* प्रादेशिक कार्यालय -अल्क्जैन्द्रिया, ब्राजविल ,कोपनहेगन ,मनीला’ नई दिल्ली एवं वाशिंगटन |

*सदस्य :194

विश्व मौसम विज्ञान संघ(W.M.O)

*इसकी स्थापना 19 मार्च 1951 को हुई |
* इसका उद्देश्य मौसम विभाग संबंधी कार्यों एवं निरीक्षण को बढ़ावा देने के लिए पृथ्वी पर स्थान स्थान पर स्टेशन और केंद्र स्थापित करना तथा उनके स्तर को ऊंचा उठाना है |
*यह संघ संसार के विभिन्न देशो को ऋतु विज्ञान संबंधित सभी आवश्यक सूचना देता है |
*प्रधान कार्यालय- काजे पोस्ताले ‘ 5 सी . एच. 1211, जिनेवा (स्विजरलैंड)
* सदस्य- 191

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण(I.A.E.A.)

* इसकी स्थापना 29 जुलाई 1957 को हुई |
* इसका उद्देश्य है -संसार में परमाणु शक्ति का प्रयोग शांति, सुरक्षा एवं निर्माण किस दिशा में हो |
*यह संस्था आणविक शक्ति के विकास और उसका रचनात्मक कार्यों में प्रयोग करने के लिए परामर्श एवं प्राविधिक सहायता देती है|
* प्रधान कार्यालय – वियना अंतर्राष्ट्रीय केंद्र,पी. बाक्स 100,ए.-1400,वियना (आस्ट्रिया )|
*सदस्य -164

संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन(U.N.I.D.O.)

*इसकी स्थापना नवंबर 1966 में की गई तथा वर्ष 1985 में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशिष्ट अभिकरण के रूप में शामिल किया गया |
*इस संगठन का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र संघ के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास से संबंधित कार्यक्रमों में संबंध स्थापित करना है |
*यह अर्धविकसित एवं विकासशील देशो के औद्धोगिक विकास के लिए परस्पर सहयोग को प्रोत्साहित करता है |
*इसका मुख्यालय वियना (आस्ट्रिया )में है|

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन(W.I.P.O.)

*इसकी स्थापना 1967 ईस्वी में की गई तथा इसका मुख्यालय जिनेवा (स्विजरलैंड) में है |
*इसका प्रमुख उद्देश्य बौद्धिक संपदाओ का आकलन एवं उनसे संबंधित समझौतों को संपन्न कराना है |
*सदस्य- 188

अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष(I.F.A.D)

* इसकी स्थापना 13 जून 1976 ईस्वी को हुई थी |
*इसका उद्देश्य विकासशील देशों में निम्न वर्गों को उन्नत खाद्य उत्पादन तथा पोषाहार साधन जुटाने में मदद करना था |
*इसका मुख्यालय रोम (इटली) में है |
*सदस्य- 176

विश्व व्यापार संगठन(W.T.O.)

* गैर वार्ताओं का दौर समाप्त होने के बाद ”गैट” के स्थान पर 1 जनवरी 1995 में विश्व व्यापार संगठन की स्थापना की गई |
*यह विश्व व्यापार पर नजर रखने वाली प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संस्था है |*इसका मुख्यालय जिनेवा (स्विजरलैंड) में है |
*सदस्य: 161

अंतर्राष्ट्रीय बाल कोष(U.N.I.C.E.F.)

*इसकी स्थापना 11 दिसंबर 1946 को हुई |
*यह संस्था आर्थिक और सामाजिक परिवेक्षण के कार्य करती है|
* यह संस्था संपूर्ण विश्व विशेषकर अविकसित देशो के बालकों के कल्याण के लिए कार्य करती है |
*इसके द्वारा कठिन बीमारियों का निवारण, प्रसूति गृहों,और शिशु कल्याण केंद्र की स्थापना, शिशु आहार की व्यवस्था,दुग्ध वितरण किए जाते हैं |
*प्रधान कार्यालय- न्यूयॉर्क(U.S.A..)
*सदस्य-36

You May Also Like This-


अगर आप इसको शेयर करना चाहते हैं आप इसे Facebook WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं | दोस्तों आपको हम 100 % सिलेक्शन की जानकारी प्रतिदिन देते रहेंगे और नौकरी से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं की नोट्स प्रोवाइड कराते रहेंगे |

Disclaimer:currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment