भूगोल / Geography

जलधाराओं का जलवायु पर प्रभाव | जलधाराओं का व्यापार पर प्रभाव

जलधाराओं का जलवायु पर प्रभाव
जलधाराओं का जलवायु पर प्रभाव

जलधाराओं का जलवायु पर प्रभाव

जलधाराओं का जलवायु पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ता है-

1. ताप पर प्रभाव

गर्म धाराएँ समीपवर्ती स्थानों के तापमान में वृद्धि करती हैं, जबकि ठण्डी जलधाराएँ तापमान घटा देती हैं। गर्म धाराएँ ऊष्ण स्थानों की गर्मी को ठण्डे प्रदेशों में ले जाकर जलवायु को सन्तुलित कर देती हैं। पश्चिमी यूरोप एवं जापान की समृद्धि का कारण गर्म जलधाराएँ ही हैं।

2. वर्षा पर प्रभाव

गर्म जलधाराओं के ऊपर से गुजरने वाली हवाएँ नमी ग्रहण करके उत्तर-पश्चिमी यूरोप एवं पश्चिमी अमेरिकी तटों पर नियमित वर्षा करती हैं। ठण्डी धाराओं के ऊपर से गुजरने वाली हवाएँ शुष्क होने के कारण जलवाष्प नहीं ग्रहण कर पातीं और जिससे इन पवनों से वर्षा नहीं होती। कालाहारी एवं आराकामा के रेगिस्तानों का जन्म बेंगुला तथा पेरू की ठण्डी जलधाराओं द्वारा वर्षा न होने के कारण ही हुआ है।

3. कुहरा पर प्रभाव

गर्म तथा ठण्डी जलधाराओं के आपस में मिलने से घना कुहरा बन जाता है। न्यूफाउण्डलैण्ड द्वीप के पास गल्फस्ट्रीम की गर्म धारा से लैब्राडोर की ठण्डी धारा के मिलने से घना कुहरा निर्मित होता है। इसी प्रकार जापान तट पर भी क्यूरोसिवों एवं क्यूराइल की ठण्डी एवं गर्म धाराओं के मिलने से कुहरा बनता है।

4. आँधी एवं तूफान की उत्पत्ति

गर्म एवं ठण्डी धाराएँ तापमान में विषमता उत्पन्न कर देती हैं। गर्म क्षेत्रों में निम्न वायुदाब केन्द्र एवं बण्डे क्षेत्रों में उच्च वायुदाब का केन्द्र बन जाने से भयंकर आँधियाँ, तूफान और चक्रवात उत्पन्न होते हैं।

जलधाराओं का व्यापार पर प्रभाव

जलधाराओं का व्यापार पर अग्रलिखित प्रकार से है-

(1) उच्च अक्षांशों में गर्म धाराएँ तटों में गाद जमने नहीं देती फलस्वरूप बन्दरगाह पूरे वर्ष भर व्यापार हेतु खुले रहते हैं; जैसे- नार्वे और जापान के बन्दरगाहों में पूरे वर्ष व्यापारिक जहाजों का आवागमन होता रहता है।

(2) धाराओं की दिशा के अनुकूल जाने वाले जहाजों की गति तेज एवं धाराओं की विपरीत दिशा में चलने वाले जहाजों की गति मन्द हो जाती है।

(3) गर्म एवं ठण्डी जलधाराओं के मिलने के स्थान पर विश्व के प्रमुख मत्स्य केन्द्र हैं; जैसे- डागर बैंक आदि।

(4) समुद्री जलधाराएँ सागरीय जल में ऑक्सीजन का सन्तुलन बनाये रखकर तथा समुद्री जीवों को भोजन प्राप्त कराकर समुद्री जीवों का जीवन सम्भव बनाती हैं।

(5) जलधाराएँ समुद्री जल को गतिशील बनाकर स्वच्छ और ताजा बनाये रखती हैं।

(6) गर्म तथा ठण्डी जलधाराओं के मिलन बिन्दु पर घना कुहरा उत्पन्न हो जाने से समुद्री जहाजों के डूबने एवं टकराने की दुर्घटनाएँ भी हो जाती हैं।

इसी भे पढ़ें…

Disclaimer:currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment