Gk/GS

समीकरण किसे कहते हैं? समीकरण की प्रमुख विशेषताएं

समीकरण किसे कहते हैं? समीकरण की प्रमुख विशेषताएं
समीकरण किसे कहते हैं? समीकरण की प्रमुख विशेषताएं

समीकरण किसे कहते हैं?

वह गणितीय कथन जिसमें दो व्यंजक समानता के चिह्न से जुड़े हों समीकरण कहलाता है। समीकरण में एक अज्ञात राशि होती है। प्रत्येक समीकरण अज्ञात राशि के मान से सन्तुष्ट होता है तथा समीकरण में दो पक्ष होते हैं।

जैसे –

4x + 5 = 9                         ………(1)

3x + 3 = x +7                    ………(2)

y = 2y – 7                          ………(3)

15z+3 = 5z                        ………(4)

समीकरण की प्रमुख विशेषताएं

समीकरण की विशेषताएँ- समीकरण के बायें और दायें पक्ष समानता के चिह्न से जुड़े रहते हैं। ये दोनों पक्ष एक तराजू के दो पलड़ों के समान हैं। यदि तराजू के दोनों पलड़ों में समान मात्रा हो तो तराजू सन्तुलित रहती है। इस प्रकार समीकरण की निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं-

(1) यदि समीकरण के दोनों पक्षों में समान संख्या बढ़ा दी जाय तो समीकरण सन्तुलित रहता है।

(2) यदि समीकरण के दोनों पक्षों से समान संख्या हटा दी जाय तो समीकरण सन्तुलित रहता है।

(3) यदि समीकरण के दोनों पक्षों में संख्या दोगुनी, तिगुनी अथवा चार गुनी कर दी जाय तो भी समीकरण सन्तुलित रहता है।

(4) यदि समीकरण के दोनों पक्षों में संख्या आधी, एक-तिहाई अथवा एक-चौथाई कर दी जाय तो समीकरण , सन्तुलित रहता है।

इसी प्रकार समीकरण के दोनों पक्षों में समान संख्या अथवा राशि जोड़ने पर अथवा घटाने पर समीकरण में कोई अन्तर नहीं आता। समीकरण के दोनों पक्षों को समान संख्या अथवा राशि से गुणा करने पर अथवा भाग देने पर भी समीकरण में अन्तर नहीं आता।

जरुर पढ़े… 

Disclaimer: currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment