इतिहास

सम्राट अशोक का विजय अभियान | Samrat Ashoka History in Hindi

सम्राट अशोक का विजय अभियान
सम्राट अशोक का विजय अभियान

सम्राट अशोक का विजय अभियान 

चन्द्रगुप्त के पश्चात् उसका पुत्र बिन्दुसार मगध के सिंहासन पर बैठा। अशोक विन्दुसार का ही पुत्र था। अशोक की माता चम्पा निवासी एक ब्राह्मण कन्या थी, जिसका नाम ‘धम्मा’ था। अशोक की अनेक पत्नियाँ थीं। जिसमें ‘देवी’ सबसे अधिक प्रसद्धि थी। महेन्द्र तथा संघमित्रा उसी से उत्पन्न हुए थे। अशोक को दूसरी पत्नी का नाम पूद्मावती था, जिसके पुत्र का नाम कुणाल था। वह अवन्ति और तक्षशिला का प्रान्तपति रह चुका था। इन दोनों पदों पर उसने बड़ी निपुणता और योग्यता का परिचय दिया।

सिंहासनारोहण (Enthronment) – अशोक ने अपने 99 सौतेले भाइयों की हत्या कर राज्य प्राप्त किया था परन्तु अनेक इतिहासकारों द्वारा इस हत्या काण्ड को केवल कपोल कल्पित माना गया है। यह हो सकता है कि अशोक को अपने बड़े भाई सुसीम से संघर्ष करना पड़ा हो।

अशोक की विजय (Victory of Ashoka ) – सिंहासन पर बैठने के पश्चात् अशोक ने अपने बाबा की साम्राज्यवादी नीति को अपनाया। अभी तक कश्मीर मौर्य साम्राज्य से बाहर था। अतः अशोक ने सर्वप्रथम कश्मीर को अपने साम्राज्य में मिलाया।

कलिंग विजय (Victory of Kalinga) – उसने राज्याभिषेक के आठवें वर्ष अपनी विशाल सेना लेकर कलिंग के ऊपर आक्रमण कर दिया। कलिंग की सेना बड़ी वीरता के साथ लड़ी परन्तु अशोक की विशाल सेना के आगे नहीं ठहर सकी। कलिंग को अशोक ने अपने साम्राज्य का अंग बना लिया।

‘कलिंग युद्ध के परिणाम (Consequences of Kalinga War)

कलिंग विजय का परिणाम अशोक के हृदय का परिवर्तन था। इस युद्ध में भीषण हत्या काण्ड हुआ था। इस भीषण रक्तपात के परिणामस्वरूप असंख्य नारियाँ विधवा हो गर्यो तथा भयंकर महामारियाँ फैलीं। अशोक के हृदय पर इस भयंकर रक्तपात का गहरा प्रभाव पड़ा। उसने निश्चय कर लिया कि अब वह कभी भी भविष्य में युद्ध नहीं करेगा तथा युद्ध यात्राओं के स्थान पर धर्म यात्राएँ करेगा।

उसने केवल भारत ही नहीं, वरन् विदेशों में भी बौद्ध धर्म के प्रसार में महान् योगदान दिया।

जरुर पढ़े… 

Disclaimer: currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment