इतिहास

कलिंग युद्ध की प्रमुख घटना History of Kalinga War in Hindi

कलिंग युद्ध की प्रमुख घटना

कलिंग युद्ध की घटना सम्राट अशोक के शासन-काल में हुई। इस विध्वंसकारी युद्ध में रक्त की नदियाँ बह गई थीं, जिसमें सैनिक मछलियों के समान तैरते दिखाई दे रहे थे। इस युद्ध में अस्त्र-शस्त्रों की भयंकर ध्वनि सुनाई पड़ती थी। चारों ओर त्राहि-त्राहि मची हुई थी।

नरमुण्ड कट-कट कर धरती पर गिर रहे थे। न जाने कितनी माताओं की गोद सूनी हो गई और अनगिनत नारियों की माँग का सिन्दूर मिट गया था और अनेक बहनें अपने भाइयों की मृत्यु पर रो रही थीं। इस प्रकार के भयानक दृश्य को देखकर सभी का हृदय करुण क्रन्दन करने लगा था।

सम्राट अशोक ने जब इतना भयंकर नरसंहार देखा तो उनका हृदय द्रवित हो उठा। उसने यह प्रण किया कि वह अब कभी भी हिंसा नहीं करेगा और न ही कोई युद्ध लड़ेगा। वह अपने मन में विचार करने लगा कि मेरे संकेत मात्र से न जाने कितने निरपराध व्यक्ति काल के गाल में समा गए हैं। अशोक का मन विचलित हो उठा। उसके हृदय में वैराग्य भाव जाग्रत हो गया। साम्राज्य विशाल होते हुए भी वह उसे छोटा और सारहीन प्रतीत होने लगा। कवि ने अशोक की प्रभावकारा, प्रमुख तथा महत्त्वपूर्ण है। प्रस्तुत खण्डकाव्य की कथा में कलिंग युद्ध के प्रसंग का बड़ा ही महत्त्व है। इसमें एक ओर तो अशोक को युद्ध में रत दिखाया है और दूसरी ओर युद्ध की भयंकरता तथा भीषण नरसंहार से उसके मनोदशा का वर्णन करते हुए कहा है-

“सोने चाँदी का आकर्षण अब उसे घिनौना लगता था।
साम्राज्यवाद का शीशमहल कुटिया से बौना लगता था।।”

कलिंग युद्ध के बाद अशोक पूर्णतया अहिंसक और वैरागी बन गया था। इस युद्ध ने उसके हृदय पर गहरा आघात किया था-

“जाने कैसी थी कचोट, दिन रहते जिसने जगा दिया।
हिंसा की जगह अहिंसा का, अंकुर अन्तर में उगा दिया।।”

कलिंग से अशोक का हृदय इतना दुःखी हुआ कि उसने सदैव के के लिए तलवार फेंककर कभी युद्ध न करने की प्रतिज्ञा ली। वह महात्मा गौतम बुद्ध का अनुयायी हो बौद्ध भिक्षु बन गया। कवि ने अशोक की इस स्थिति का चित्रण इस प्रकार किया है-

“जो कभी न हारा औरों से, वह आज स्वयं से हार गया।
भिक्षुक अशोक, राजा अशोक, से पहले बाजी मार गया।।”

जरुर पढ़े… 

दोस्तों Currentshub.com के माध्यम से आप सभी प्रतियोगी छात्र नित्य दिन Current Affairs Magazine, GK/GS Study Material और नए Sarkari Naukri की Syllabus की जानकारी आप इस Website से प्राप्त कर सकते है. आप सभी छात्रों से हमारी गुजारिश है की आप Daily Visit करे ताकि आप अपने आगामी Sarkari Exam की तैयारी और सरल तरीके से कर सके.

अगर आप इसको शेयर करना चाहते हैं |आप इसे Facebook, WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं | दोस्तों आपको हम 100 % सिलेक्शन की जानकारी प्रतिदिन देते रहेंगे | और नौकरी से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं की नोट्स प्रोवाइड कराते रहेंगे |

Disclaimer: currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment