B.Ed./M.Ed.

जनता पर जन माध्यमों के विभिन्न सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों की चर्चा कीजिए।

जनता पर जन माध्यमों के विभिन्न सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव
जनता पर जन माध्यमों के विभिन्न सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव

जनता पर जन माध्यमों के विभिन्न सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव

जन माध्यमों का समाज पर दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। यह सकारात्मक भी हो सकता है और नकारात्मक भी।

सकारात्मक प्रभाव के बारे में इन तथ्यों को कहा जा सकता है-

1. जन माध्यम समाज के लिए उपायोगी सूचनाएँ प्रदान करते हैं।

2. जन माध्यम के जरिए लोगों को शिक्षित किया जा सकता है।

3. जन माध्यम के जरिए लोकतंत्र में काम जाता है। ये सरकार को उसका काम चलाने में मदद करते हैं। ये जनता को सरकार की नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी देते हैं और ये भी बताते हैं कि ये योजनाएँ किस प्रकार से लागू की जानी चाहिए जिससे लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। जन माध्यम सरकार की आवाज़ को जनता तक पहुँचाते हैं और जनता की आवाज़ को भी सरकार तक पहुँचाते हैं।

4. जन माध्यम लोगों का मनोरंजन करते हैं।

5. जन माध्यम विकास कार्यों में परिवर्तन के साधन बन सकते हैं।

6. जन माध्यम के ज़रिए व्यक्ति दुनिया के हर व्यक्ति के निकट आ गया है।

7. जन माध्यम व्यापार और उद्योग में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

8. जन माध्यम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहयोग देते हैं।

नकारात्मक प्रभावः

जन माध्यमों का सकारात्मक ही नहीं नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। नकारात्मक प्रभावों को इस प्रकार बताया जा सकता है।

1. जन माध्यम का नकारात्मक प्रभाव यह है कि इससे देश की अपनी सांस्कृतिक परंपरा को हानि पहुँचती है।

2. जन माध्यम जनता को मनोरंजन परोसने की होड़ में अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी से कई बार मुँह मोड़ लेता है।

3. जन माध्यम हिंसा को बढ़ाने में मदद करता है। अनेक अध्ययनों से यह बात स्पष्ट हो चली है कि सिनेमा और टेलीविजन का असर बच्चों पर पड़ा और वह अनेक हिंसात्मक कार्यों में लग गए गए।

इसी भी पढ़ें…

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment