राजनीति विज्ञान (Political Science)

नागरिकता से आप क्या समझते हैं? नागरिक तथा विदेशी में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

नागरिकता से आप क्या समझते हैं? नागरिक तथा विदेशी में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

नागरिकता से आप क्या समझते हैं? नागरिक तथा विदेशी में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

नागरिकता से आप क्या समझते हैं? नागरिक तथा विदेशी में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

नागरिक तथा विदेशी में अन्तर-नागरिकता से अभिप्राय- नागरिकता का अभिप्राय नागरिक होने की विशेष स्थिति अथवा दशा से है। ‘नागरिकता’ शब्द सिटीजनशिप शब्द का हिन्दी रूपान्तर है, जो किसी व्यक्ति की नागरिक स्थिति को प्रकट करता है। दूसरे शब्दों में नागरिकता’ उस स्थिति का नाम है, जिसके अन्तर्गत राज्य द्वारा व्यक्ति को नागरिक और राजनीतिक अधिकार प्रदान किए जाते हैं और व्यक्ति राज्य के प्रति अपनी निष्ठा रखता है। सच्ची नागरिकता का अर्थ यह है कि मनुष्य अपने पड़ोसियों, ग्राम व नगरवासियों, देश व विदेशियों और अन्त में मनुष्य मात्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करे और अपने अधिकारों से प्रगति पथ पर अग्रसर हो।

विस्तार से  पढ़ें…

नागरिकता की परिभाषा तथा अर्थ

नागरिक तथा विदेशी में अन्तर-

क्र.सं.

नागरिक

विदेशी

1 नागरिक राज्य का स्थायी सदस्य होता है। विदेशी राज्य का अस्थायी सदस्य होता है।
2 नागरिक को राज्य से सामाजिक तथा राजनीतिक अधिकार प्राप्त होते है। विदेशी को केवल सामाजिक अधिकार प्राप्त होते हैं, राजनीतिक अधिकार नहीं।
3 नागरिक राज्य द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उपभोग करने का अधिकारी होता है। विदेशी मौलिक अधिकारों से वंचित रखे जाते हैं।
4 नागरिक अपनी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय कर सकता है। विदेशी इस अधिकार से वंचित रहते हैं।
5 राज्य नागरिकों को सैनिक-सेवा के लिए विवश कर सकता है। राज्य विदेशियों की सेना में भर्ती होने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। सामान्यतया प्रयास यही किया जाता है, कि विदेशियों को सेना जैसे संवेदनशील विभागों में भर्ती करने से बचा जाए।
6 नागरिक अपने राज्य के प्रति अनेक कर्तव्यों का पालन करता है। विदेशी राज्य के कानूनों का पालन अवश्य करता है, परन्तु वह कर्त्तव्य-पालन के लिए बाध्य नहीं है।
7 नागरिक अपने राज्य के प्रति पूर्ण भक्ति एवं निष्ठा रखता है। सुरक्षा की दृष्टि से नागरिकों को कुछ विशेष अधिकार प्राप्त होते हैं। विदेशी से इस प्रकार की निष्ठा की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
8 नागरिक ऐसी शर्ते से मुक्त रहते हैं, जो विदेशियों के लिए अनिवार्य होती हैं। विदेशी राज्य के अनेक प्रतिबन्धों के बन्धन में रहते हैं।
9 जब तक नागरिक कोई अधिक गम्भीर अपराध न करे, तब तक राज्य अपने नागरिक को देश से निर्वासित नहीं कर सकता है। विदेशी को बिना कारण भी देश छोड़ने के लिए बाध्य किया जा सकता है।

इसी भी पढ़ें…

नागरिकशास्त्र नागरिकता का विज्ञान एवं दर्शन है, संक्षेप में लिखिए।

नागरिकशास्त्र की प्रकृति तथा इसकी उपयोगिता

नागरिकशास्त्र विज्ञान है अथवा कला या दोनों 

अधिनायक तंत्र किसे कहते हैं?

संसदीय शासन प्रणाली के गुण एवं दोष

संसदीय शासन प्रणाली के लक्षण

अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली के लक्षण

एकात्मक सरकार का अर्थ, परिभाषा, विशेषताएं, गुण एवं दोष

संघात्मक शासन व्यवस्था से आप क्या समझते हैं? उसकी प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?

संघ एवं परिसंघ में अन्तर

एकात्मक एवं संघात्मक शासन में क्या अन्तर है? 

इसी भी पढ़ें…

दोस्तों अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल है या ebook की आपको आवश्यकता है तो आप निचे comment कर सकते है. आपको किसी परीक्षा की जानकारी चाहिए या किसी भी प्रकार का हेल्प चाहिए तो आप comment कर सकते है. हमारा post अगर आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे.

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment