B.Ed./M.Ed.

नासा के प्रमुख अभियान और उसकी उपलब्धियां

नासा के प्रमुख अभियान और उसकी उपलब्धियां
नासा के प्रमुख अभियान और उसकी उपलब्धियां

नासा के प्रमुख अभियान और उसकी उपलब्धियां

अपनी स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक नासा ने जो उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं. संक्षेप में उन्हें निम्नलिखित प्रकार से देखा जा सकता है-

1. मानवरहित अभियान (Unmanned missions)

नासा ने अपने अन्तरिक्ष कार्यक्रम का प्रारम्भ मानवरहित अभियान से किया। नासा ने अपना सबसे पहला मानवरहित सेटेलाइट पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया। इस सेटेलाइट का उद्देश्य था वैज्ञानिक सम्प्रेषण, सौरमण्डल के अन्य ग्रहों का अध्ययन तथा सम्पूर्ण पृथ्वी की निगरानी।

2. मानवीय अभियान (Manned programs)

नासा ने अपना मानवीय अभियान रूस से प्रतिस्पर्धा के चलते राष्ट्रीय स्थिरता और सुरक्षा को दृष्टि में रखते हुए किया। सन् 1961 में राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी ने चाँद पर मानव को उतारने और वापस पृथ्वी पर लाने की एक योजना प्रस्तावित की जिसको सन् 1969 में अपोलो कार्यक्रम के रूप में साकार किया गया। इस अभियान की सफलता के बाद नासा ने मंगल ग्रह के अध्ययन की योजनाएँ बनानी प्रारम्भ की दीं।

3. मरकरी परियोजना (Project mercury)

सन् 1958 में नासा की स्थापना से पूर्व अमेरिकी सरकार ने अन्तरिक्ष में मानव को भेजने के लिये एक कार्यक्रम बनाया। मरकरी परियोजना के लिये अमेरिकी सेना के योग्य अधिकारियों को चुना गया और उन्हें अन्तरिक्ष में भेजा गया।

4. जैमिनी परियोजना (Project gemini)

जैमिनी परियोजना के अन्तर्गत नासा ने जैमिनी – 3 नामक अन्तरिक्षयान से दो अमेरिकियों को अन्तरिक्ष में भेजा। इस परियोजना का उद्देश्य भारहीनता का मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करना था।

5. अपोलो परियोजना (Project appollo)

अपोलो परियोजना के अन्तर्गत पाँच बार नासा ने अपने अन्तरिक्ष यात्रियों को चाँद पर भेजा। अन्तिम बार सन् 1972 में नासा ने 12 यात्रियों के दल को चाँद की सतह पर उतारा। इस प्रकार चाँद के वातावरण, चुम्बकीय प्रभाव, ताप, चट्टानों, गड्डों, सौर हवाओं और उसकी संरचना के बारे में नयी जानकारियाँ प्राप्त कीं।

6. आकाशीय प्रयोगशाला (Skylai)

स्काईलैब अमेरिका का पहला स्पेस स्टेशन बना। इसे पृथ्वी पर बनाकर अन्तरिक्ष में भेजा गया।

7. अपोलो सोयुज परीक्षण परियोजना (Appollo soyuz test project) 

नासा ने अपने इस अभियान में रूस के साथ मिलकर काम किया। 3. स्पेस शटल कार्यक्रम (Space shuttle program) – सन् 1970 के बाद से नासा ने अन्तरिक्ष के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने के लिये विभिन्न स्पेस शटल अन्तरिक्ष में भेजे। नासा के इस अभियान को स्पेस शटल कार्यक्रम के नाम से जाना जाता है। इन स्पेस शटलों में कोलम्बिया और हबल टेलिस्कोप के नाम प्रमुख हैं। कोलम्बिया स्पेस शटल ने जहाँ सौरमण्डल और हमारी आकाशगंगा के बारे में जानकारी दी वहीं हबल टेलिस्कोप ने दूरदराज की आकाश गंगाओं, सुपरनोवाओं और ब्लैक होल्स के बारे में नये तथ्यों पर प्रकाश डाला।

9. अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष केन्द्र (International space station)

नासा ने विभिन्न देशों के अन्तरिक्ष संस्थानों के साथ मिलकर अन्तरिक्ष केन्द्र की स्थापना की। यूरोप, रूस, जापान और कनाडा एवं अमेरिका के संयुक्त प्रयासों के द्वारा नासा ने अन्तरिक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन बनाया गया। यह अब तक का सबसे बड़ा अन्तरिक्ष यान है जो मानव द्वारा अन्तरिक्ष में भेजा गया है।

10. व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम (Commercial crew programe)

नासा ने इस कार्यक्रम को सन् 2010 में प्रारम्भ किया है। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य पृथ्वीवासियों को अन्तरिक्ष की सैर कराना है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले व्यक्तियों को चुनने के लिये नासा ने कई चरणों की एक चयन योजना बनायी है। सभी अन्तरिक्ष व्यक्तियों को सैर पर जाने वालों के लिये उड़ान भरने को नासा ने वर्ष 2017 में निश्चित किया है।

इसी भी पढ़ें…

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment