B.Ed./M.Ed.

पृथ्वी पर जीवन का क्या कारण है? चर्चा कीजिये।

पृथ्वी पर जीवन का क्या कारण है
पृथ्वी पर जीवन का क्या कारण है

पृथ्वी पर जीवन का कारण

वैज्ञानिक अनुसन्धानों और अध्ययनों के आधार पर यह माना जाता है कि ब्रह्माण्ड का जन्म एक विस्फोट के द्वारा हुआ है। विस्फोट की इस घटना को बिग बैंग के नाम से जाना जाता है। इस विस्फोट से पूर्व ब्रह्माण्ड का सम्पूर्ण पदार्थ एक साथ घनीभूत था। पृथ्वी से भी बहुत छोटे परन्तु अत्यन्त भारी एक गोले में एकत्रित यह सम्पूर्ण पदार्थ एक सेकेण्ड के बहुत छोटे से भाग में विस्फोटित होकर अन्तरिक्ष में फैल गया जिसका विस्तार आज भी हो रहा है। महाविस्फोट से निकले इसी पदार्थ से तारे, ग्रह, उपग्रह, आकाशगंगा आदि संरचनाएँ बनी हैं। इस विस्फोट के करोड़ों वर्षों बाद हमारी आकाशगंगा एवं सूर्य का निर्माण हुआ और हमारा सौरमण्डल बना । सूर्य के साथ-साथ हमारे सौरमण्डल के ग्रह भी बने और लाखों वर्षों की उथल-पुथल के बाद सभी ग्रह अपने विकसित और स्थिर रूप में आ गये। हमारी पृथ्वी भी इन्हीं ग्रहों में से एक है। पृथ्वी की उत्पत्ति, माना जाता है कि एक अरब से भी अधिक समय पूर्व हुई है परन्तु पृथ्वी के साथ ही यहाँ जीवन का जन्म नहीं हुआ। प्रमाणों से यह सिद्ध किया जा चुका है कि पृथ्वी के अस्तित्व में आने के करोड़ो वर्ष पश्चात् इस ग्रह पर जीवन का प्रादुर्भाव हुआ है। करोड़ों वर्षों तक पृथ्वी आग का एक धधकता विशाल गोला रही है जिस पर जीवन का कोई नामोनिशान नहीं था । ग्रह के ठण्डे होने और यहाँ जल स्रोतों के निर्माण के बाद ही जीवन प्रारम्भ हुआ।

पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति का सबसे प्रमुख कारण है सूर्य से उसकी दूरी। पृथ्वी सूर्य से इतनी दूरी पर है कि सूर्य की गर्मी से यहाँ उपस्थित समस्त जल भाप बनकर नहीं उड़ता और न ही सूर्य की गर्मी के अभाव में बर्फ न कर जम पाता है। हमारे ग्रह की सूर्य से इतनी सटीक दूरी पर है कि यहाँ पानी लरत अवस्था में उपस्थित है और यह सर्वविदित है कि जल जीवन की उत्पत्ति का मूल आधार है। पृथ्वी पर जल का अथाह भण्डार है। समुद्र के अतिरिक्त नदी, तालाबों, झील, झरनों आदि में जल की विशाल मात्रा उपस्थित है। इसी जल के कारण पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति हुई है। जल में ही सर्वप्रथम अमीनो अम्ल जैसे जैविक अणु निर्मित हुए जिन्होंने जीवित कोशिकाएँ बनायीं और उन्हीं कोशिकाओं से पृथ्वी पर जीवन का विकास हुआ।

इसी भी पढ़ें…

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment