इतिहास

भारत में इस्लाम का आगमन किस प्रकार हुआ? समझाइये।

भारत में इस्लाम का आगमन किस प्रकार हुआ
भारत में इस्लाम का आगमन किस प्रकार हुआ

भारत में इस्लाम का आगमन किस प्रकार हुआ?

आधुनिक अफगानिस्तान के इलाके में (जो उस समय अब्बासी शासन का अंग था) गजनी का महमूद शक्तिशाली हो रहा था। गजनी के महमूद ने 1000 ई. से 1025 ई. तक 17 बार भारत पर आक्रमण करके बहुत धन लूटा था। पर इस समय तक इस्लाम का बहुत प्रचार भारतीय उपमहाद्वीप में नहीं हो पाया था। ग्यारहवीं सदी के अन्त तक उनकी शक्ति गौर के शासकों ने कमजोर कर दी थी। गौर के महमूद ने सन् 1192 में तराईन के युद्ध में दिल्ली के शासक पृथ्वीराज चौहान को हरा दिया। इस युद्ध के अप्रत्याशित परिणाम हुए। गौरी तो वापस आ गया पर अपने दासों (गुलामों) को वहाँ का शासक नियुक्त कर आया। कुतुबुद्दीन ऐबक उसके सबसे काबिल गुलामों में से एक था जिसने एक साम्राज्य की स्थापना की जिसकी नींव पर मुस्लिमों ने लगभग 900 सालों तक राज किया। दिल्ली सल्तनत व्यवस्था मुगल राजवंश उसी की आधारशिला के परिणाम थे। भारत में इस्लाम धर्म समय-समय पर अनेक प्रकार से आया और फैला, जैसे- अरब, व्यापारियों के माध्यम से, मोहम्मद बिन कासिम द्वारा सिन्ध पर अपना राज्य स्थापित करने से, ईरानी शरणार्थियों और सूफी सन्तों के आने से अनेक अरब व्यापारी जो इस्लाम धर्म को मानते थे, भारत के पश्चिमी तट पर व्यापार करने आते थे। वहाँ के बन्दरगाहों में वे छोटी-छोटी बस्तियाँ बनाकर बसे । राजाओं ने उन्हें बसने में मदद की। उन्हें अपने घर, गोदाम और मस्जिद बनाने के लिये जमीन दी। इन व्यापारियों के प्रभाव से आस-पास के अनेक व्यक्ति मुसलमान बने। मोहम्मद बिन कासिम ने जब सिन्ध पर अपना राज्य स्थापित किया तो उसके साथ कई अरब व्यक्ति सिन्ध और मुल्तान में बसे। उनके कारण वहाँ के व्यक्तियों को इस नये धर्म के बारे में पता चला। भारत के उत्तरीय भागों में इस्लाम धर्म की जानकारी ईरानी शरणार्थियों के द्वारा आयी। सन् 1190 के बाद भारत में तुर्क लोगों ने अपना राज्य स्थापित कर लिया था। इस समय तक तुर्क लोग भी इस्लाम धर्म को मानने लगे थे। तुर्कों के साथ बड़ी संख्या में ईरानी, अफगानी, खुरासानी लोग भी भारत आकर बस गये और इस्लाम धर्म का आगमन हुआ।

जरुर पढ़े… 

Disclaimer: currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment