भूगोल / Geography

वायुदाब क्या होता है? | वायुदाब की पेटियाँ | Vayudab in Hindi

वायुदाब क्या होता है?

वायु विभिन्न गैसों का मिश्रण है। वायु का अपना भार होता है। धरातल या सागर तल पर वायु का यह भार वायुदाब कहलाता है। दूसरे शब्दों में, “पृथ्वी की सतह पर वायुमण्डल अपने भारत के कारण जो दबाव डालता है उसे वायुदाब कहते हैं।” वायुदाब का नापने की इकाई मिलीबार कहलाती है। वायु दाब को मापने के लिये वायुदाबमापी (वैरामीटर) यन्त्र का प्रयोग किया जाता है। पृथ्वी पर वायु का दाब सभी स्थानों पर एक समान नहीं होता। सागर सतह पर वायुदाब अधिक होता है। इसीलिये ऊँचे पर्वतीय क्षेत्रों में हवा की कमी के कारण पर्वतारोही ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर का प्रयोग साँस लेने के लिये करते हैं।

वायुदाब की पेटियाँ-Vayudab Petiya in Hindi

वायुदाब की पेटियाँ

वायुदाब की पेटियाँ

पृथ्वी पर वायुदाब की जो पेटियाँ पायी जाती हैं वे निम्नलिखित प्रकार हैं-

1. भूमध्यरेखीय निम्न वायुदाब पेटी

इसका विस्तार भूमध्य रेखा के समीप लगभग 5° उत्तरीय अक्षांश और 5° दक्षिणी अक्षांश तक है। सूर्य के उत्तरायन तथा दक्षिणायन होने पर पेटी में खिसकाव या स्थानान्तरण होता है।

2. उपोष्ण उच्च वायुदाब पेटियाँ 

दोनों गोलार्द्धां (उत्तर एवं दक्षिण) में इनका विस्तार 30° से 35° अक्षांशों के मध्य पाया जाता है। यहाँ पर शीतकाल में दो माह छोड़कर वर्ष पर्यन्त उच्च तापमान रहता है। अधिक तापमान रहते हुए भी यहाँ पर उच्च वायुदाब पाया जाता है।

3. उपध्रुवीय निम्न वायुदाब की पेटियाँ 

इन पेटियों का विस्तार दोनों गोलाद्ध पर 60ीं से 65 अक्षांशों में पाया जाता है। तापमान कम पाया जाता है फिर भी वायुदाब कम पाया जाता है। क्योंकि पृथ्वी की भ्रमणशीत गति के कारण इन अक्षांशों में वायु फैलकर स्थानान्तरित हो जाती है। और वायुदाब कम रहता है।

4. ध्रुवीय उच्च वायुदाब की पेटियाँ 

ध्रुव वृत्तों से ध्रुव की ओर जाने पर वायुदाब बढ़ता जाता है। ध्रुवों के निकट तो उच्च वायुदाब का एक विशेष क्षेत्र बन जाता है। ध्रुवों पर कठोर शीत का वातावरण हमेशा रहता है। इसलिये यहाँ उच्च वायुदाब पाया जाता है।

इसी भे पढ़ें…

Disclaimer:currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment