भूगोल / Geography

विश्व की प्रमुख जलधाराएं | समुद्री धाराओं का तटवर्ती क्षेत्रों पर प्रभाव | Ocean Currents in the World in hindi

विश्व की प्रमुख जलधाराएं
विश्व की प्रमुख जलधाराएं

विश्व की प्रमुख जलधाराएं-Ocean Currents in the World in hindi

विश्व की प्रमुख धाराएँ निम्नलिखित हैं-

1. गल्फ स्ट्रीम 

उत्तरी तथा दक्षिणी विषुवतीय धाराएँ मिलकर मैक्सिको की खाड़ी में प्रवेश करती है, जिससे खाड़ी में पानी का तल ऊँचा हो जाता है। यह जल फ्लोरिडा जल सन्धि द्वारा तेजी से अटलाण्टिक महासागर की ओर बह निकलता है। यहीं से इस गर्म जल की धारा को गल्फ स्ट्रीम (खाड़ी की धारा) कहते हैं। यह खाड़ी में निकलकर उत्तरी अमेरिका के पूर्वी किनारों के सहारे बहने लगती है। यह संसार की सबसे महत्त्वपूर्ण और तीव्र बहने वाली धारा है। जब न्यूफाउन्डलैण्ड द्वीप के निकट से उत्तर से आने वाली ठण्डी धारा की दिशा में परिवर्तन हो जाता है तो गल्फ स्ट्रीम इस धारा से मिल जाती है। यहाँ से यह उत्तर अटलाण्टिक प्रवाह के नाम से यूरोप की ओर मुड़ जाती है। यहाँ इसकी चौड़ाई लगभग 400 किमी. हो जाती है। 1 ब्रिटिश द्वीप समूह के निकट पहुँचकर इसकी एक शाखा नार्वे की ओर बहने लगती है।

2. लैब्रेडोर धारा

यह एक ठण्डी धारा है, जो उत्तरी ध्रुव महासागर से कनाडा के लैब्रेडोर तट के किनारे बहती है। यह न्यूफाउन्डलैण्ड द्वीप के निकट गल्फ स्ट्रीम की गर्म धारा में मिल जाती है। इन धाराओं के मिलने का स्थान ग्राण्ड बैंक कहलाता है, जो संसार में मछली पकड़ने के लिये प्रसिद्ध है। विभिन्न तापक्रम की धाराओं के मिलने के कारण यहाँ घना कुहरा उत्पन्न हो जाता है।

3. क्यूरोशियो धारा

अटलाण्टिक महासागर की भाँति प्रशान्त महासागर में भी उत्तरी तथा दक्षिणी विषुवतीय धाराएँ बहती हैं। इनका जल चीन सागर से होकर फिलीपीन्स द्वीप के पास उत्तर की ओर बहने लगता है। यहाँ इसे क्यूरोशियो धारा कहते हैं।

4. आयोशियो धारा

यह उत्तरीय ध्रुव महासागर से आने वाली ठण्डी धारा है। जापान के उत्तरी-पूर्वी तट के किनारे-किनारे बहती हुई होंशु द्वीप के उत्तरी-पूर्वी तट पर यह क्यूरोशियो की गर्म धारा से मिलती है।

समुद्री धाराओं का तटवर्ती क्षेत्रों पर प्रभाव

समुद्र, झील या बड़े तालाब के किनारे जाकर आप ऊँची लहरें देखकर आनन्द का अनुभव करते हैं। समुद्र तट पर यह लहरें तूफान के समय 6 से 8 मीटर तक ऊँची होती हैं। सर्वाधिक विनाशकारी लहरें सुनामी लहरें होती हैं। उदाहरण- सन् 2011 अप्रैल में आयी सुनामी लहरों ने जापान के निकटवर्ती शहरों को समाप्त कर दिया था। अतः ये निकटवर्ती शहरों को तबाह कर देती हैं। इन लहरों के कारण तट के समीप की मिट्टी किनारे पर आकर जमा होती है। साथ ही तटवर्ती भूमि इनके थपेड़ों से टूट-टूटकर समुद्र में गिरती जाती है। इसके प्रभाव से समुद्र तट पर भू-आकृतियों का निर्माण तथा विनाश होता रहता है। लहरों के प्रभाव से समुद्र तट पर कटाव एवं जमाव के कारण विभिन्न प्रकार की भू-आकृतियाँ बन जाती हैं; जैसे- भृगु, खाड़ियाँ तथा एलिन आदि।

इसी भे पढ़ें…

Disclaimer:currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment