B.Ed./M.Ed.

शिक्षण का अर्थ | शिक्षण की प्रकृति व विशेषताएँ | Meaning/Concept of Teaching in Hindi | Nature and Characteristics of Teaching in Hindi

शिक्षण से आपका क्या आशय है ? अथवा शिक्षण का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

शिक्षण का आशय/अवधारणा (Meaning/Concept of Teaching)-

शिक्षण का अर्थ – शिक्षण एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिससे छात्रों के लिए सीखना सरल होता है। शिक्षण में वे गतिविधियाँ शामिल होती हैं जिन्हें विद्यार्थियों को सिखाने के लिए उपयोग किया जाता है। अध्यापक विद्यार्थियों को सिखाने हेतु प्रेरित करता है। इस प्रकार शिक्षण अध्यापक एवं छात्र के बीच होने वाली अन्तक्रिया है। अध्यापक एवं छात्र के बीच होने वाली अन्तक्रिया को निम्नांकित रेखाचित्र से आसानी से समझा जा सकता है

रेखाचित्र : शिक्षक व छात्र के मध्य होने वाली अन्तक्रिया

रेखाचित्र : शिक्षक व छात्र के मध्य होने वाली अन्तक्रिया

शिक्षण की अवधारणा में वे क्रियाएँ आती है जो छात्रों को शिक्षा दने हेतु प्रयुक्त की जाती हैं। शिक्षक छात्रों को बेहतर ज्ञान देने हेतु कई तरीके अपनाता है। वह छात्रों को विषय-बिन्दु बताने का प्रयास करता है तथा छात्रों को प्रेरणा देता है। शिक्षण प्रक्रिया से शिक्षक एवं छात्र सन्तुष्ट होते हैं तथा दोनों अपने उद्देश्यों को प्राप्त करते हैं।

शिक्षण की प्रकृति व विशेषताएँ (Nature and Characteristics of Teaching)

शिक्षण की विशेषताएँ/प्रकृति निम्नलिखित है

1. शिक्षण एक विज्ञान है। शिक्षण से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकरणों के बारे में कारण व वास्तविकता का ज्ञान प्रदान किया जाता है।
2. शिक्षण प्रभावाशाली तरीके से छात्रों को ज्ञान देने की एक कला होती है।
3. शिक्षण व्यक्तिगत, सामाजिक व शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति का प्रयत्न होता है।
4. शिक्षण में ज्ञान, दक्षता व गुणधर्म का विशेष रूप से उपयोग किया जाता है।
5. शिक्षण सतत्गामी प्रक्रिया होती है।
6. शिक्षण छात्रों को सामाजिक मूल्यों का अवबोध कराता है।
7. शिक्षण में परामर्श एवं निर्देशन शामिल होता है।
8. शिक्षक एवं छात्र के बीच होने वाली अन्तक्रिया को शिक्षण कहा जाता है।
9. अपने विषय का अच्छा ज्ञान रखने वाला शिक्षक अच्छा शिक्षण कार्य करने मे सक्षम हो सकता है।
10. शिक्षण औपचारिक व अनौपचारिक हो सकता है।
11. शिक्षण में सम्प्रेषण किया जाता है।
12. शिक्षण से छात्र वातावरण व समाज के साथ समायोजन स्थापित करने में सक्षम बनते हैं।
13. शिक्षण से छात्र ज्यादा से ज्यादा सीखने हेतु प्रेरित होते है।
14. शिक्षक, छात्र एवं शिक्षा तीनों शिक्षण के प्रमुख आयाम हैं।

व्यक्तित्व का अर्थ और व्यक्तित्व विकास को प्रभावित करने वाले कारक

शैशवावस्था का अर्थ एवं परिभाषाएं,विशेषताएं,शैशवावस्था में शिक्षा

बाल्यावस्था का अर्थ एवं परिभाषाएं,विशेषताएं,बाल्यावस्था में शिक्षा

किशोरावस्था का अर्थ एवं परिभाषाएं,विशेषताएं,समस्याएं,किशोरावस्था में शिक्षा

अधिगम का अर्थ एवं परिभाषा,अधिगम के नियम, प्रमुख सिद्धान्त एवं शैक्षिक महत्व

इसी भी पढ़ें…

थाईडाइक के सीखने के सिद्धांत

(1) प्रयास एवं त्रुटी का सिद्धांत
(2) प्रयत्न एवं भूल का सिद्धांत
(3) आवृत्ति (बार-बार) का सिद्धांत
(4) उद्दीपक (Stimulus) अनुक्रिया (Respones) का सिद्धांत
(5) S-RBond का सिद्धांत
(6) सम्बन्धवाद का सिद्धांत
(7) अधिगम का बन्ध सिद्धांत

पुनर्बलन का सिद्धांत/ हल का सिद्धांत

  1. प्रबलन का सिद्धांत
  2. अर्तनोद न्यूनता का सिद्धांत
  3. सबलीकरण का सिद्धांत
  4. यथार्थ अधिगम का सिद्धांत
  5. सतत अधिगम का सिद्धांत
  6. क्रमबद्ध अधिगम का सिद्धांत
  7. चालक न्यूनता का सिद्धांत

बान्डुरा का सामाजिक अधिगम सिद्धांत

क्रिया-प्रसुत का अधिगम् सिद्धांत

1. R.S. का सिद्धांत
2. सक्रिय अनुबंधन का सिद्धांत
3. व्यवहारिक सिद्धांत
4. नेमेन्तिकवाद का सिद्धांत
5. कार्यात्मक प्रतिबधता का सिद्धांत

पावलव का अनुकूलित अनुक्रिया सिद्धांत

1. शरीर शास्त्री का सिद्धांत
2. शास्त्रीय अनुसंधन सिद्धांत
3. क्लासिकल सिद्धांत/क्लासिकल अनुबंधन
4. अनुबंधित अनुक्रिया का सिद्धांत
5. सम्बन्ध प्रतिक्रिया का सम्बन्ध
6. अनुकूलित अनुक्रिया का सिद्धांत
7. अस्वभाविक अनुक्रिया का सिद्धांत

कोहलर का अर्न्तदृष्टि या सूझ का सिद्धांत

  1. गेस्टाल्ट सिद्धांत
  2. समग्र सिद्धांत
  3. कोहलर का अर्न्तदृष्टि का सिद्धांत
  4. कोहलर का सूझ का सिद्धांत
  5. अन्तर्दृष्टि या सूझ का सिद्धांत
  6. कोहलर का सिद्धान्त
  7. अन्तर्दृष्टि का सिद्धान्त
  8. गेस्टाल्टवादियों का सिद्धान्त

जीन पियाजे का संज्ञानवादी सिद्धांत

इसी भी पढ़ें…

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment