B.Ed./M.Ed.

स्लाइड प्रोजेक्टर की संरचना के भाग

स्लाइड प्रोजेक्टर की संरचना के भाग
स्लाइड प्रोजेक्टर की संरचना के भाग

स्लाइड प्रोजेक्टर की संरचना के भाग

स्लाइड को छोटी से बड़ी करना प्रोजेक्टर के द्वारा किया जाता है। इस प्रोजेक्टर की संरचना में निम्न भाग होते हैं-

(1) विद्युत व्यवस्था

प्राय: स्लाइड प्रोजेक्टर बिजली से चलते हैं। प्रत्येक प्रोजेक्टर में विद्युत व्यवस्था को पावर एसेम्बली कहते हैं। यह 110 से 240 वोल्ट तक के होते हैं। विद्युत व्यवस्था से विद्युत लैम्प के लिये आवश्यक विद्युत ऊर्जा मिलती है।

( 2 ) प्रक्षेपी बल्ब

स्लाइड प्रोजेक्टर का यह आवश्यक अंग है। यह नलीयुक्त बेलनाकार बल्ब होता है जिसमें हेलोजन गैस भरी होती है। इसके द्वारा बहुत तेज दूधिया प्रकाश होता है जिसके कारण प्रोजेक्टर में लगी स्लाईड की स्पष्ट प्रतिकृति स्क्रीन पर दिखाई देती है।

( 3 ) प्रक्षेपण लेन्स

यह विभिन्न प्रकार के उत्तल तथा अवतल लेन्स के संयुक्तीकरण से बना होता है। इस लेन्स की आवर्धन क्षमता पर ही प्रक्षेपित स्लाइड का आकार निर्भर होता है।

(4) स्लाइड ट्रे 

स्लाइड प्रोजेक्टर में स्लाइड ट्रे होती है। इस ट्रे में स्लाइडें एक साथ लगा देते हैं और एक-एक करके स्वतः रिमोट कन्ट्रोल द्वारा स्लाइडों को आगे या पीछे के क्रम में आवश्यकतानुसार ले जाते हैं।

( 5 ) प्रक्षेपण स्क्रीन

प्रोजेक्टर से प्रक्षेपित प्रतिकृति को साकार रूप प्रदान करने के लिये प्रोजेक्शन स्क्रीन होती है। इस प्रकार स्लाइड व स्लाइड प्रोजेक्टर से वस्तु को छोटी से बड़ी करके दिखाया जाता है जिससे वह छात्रों को आसानी से समझ में आ जाती है।

इसी भी पढ़ें…

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment