Science (विज्ञान)

रेखीय वेग और कोणीय वेग में अंतर | difference between linear and angular velocity

रेखीय वेग और कोणीय वेग में अंतर | difference between linear and angular velocity

रेखीय वेग और कोणीय वेग में अंतर | difference between linear and angular velocity in Hindi :- -आज Currentshub.Com आपके भौतिक विज्ञान के अंतर्गत आने वाले वाला एक  महत्वपूर्ण टॉपिक रेखीय वेग और कोणीय वेग में अंतर लेकर आए हुए हैं। आशा करता हुँ कि यह पोस्ट पढ़कर आप रेखीय वेग क्या है,कोणीय वेग क्या है,rekhiy veg kise kahte hai,koniy veg kise kahte hai,rekhiy veg aur koniy veg me antar, को आप अच्छी तरीके से समझ पाएंगे।

रेखीय वेग और कोणीय वेग में अंतर

रेखीय वेग और कोणीय वेग में अंतर

What is linear velocity || रेखीय वेग किसे कहते है

  • जब कोई कण ऋजुरेखीय गति करता है तो उसका रेखीय विस्थापन समय के साथ साथ बदलता जाता है।
  • ऋजुरेखीय गति में किसी कण के रेखीय विस्थापन की समय के साथ परिवर्तन दर को उस कण का रेखीय वेग कहते हैं।

माना कि एक सूक्ष्म समयान्तराल ∆t में कण का रेखीय विस्थापन ∆s है।

तब इस सूक्ष्म समयान्तराल में कण का

औसत रेखीय वेग = रेखीय विस्थापन / समयान्तराल

∆v = ∆s/∆t
  • इसका मात्रक मीटर/सेकंड होता है।
  • यह एक सदिश राशि है।

कोणीय वेग किसे कहते है || angular velocity

  • कोणीय विस्थापन की दर को कोणीय वेग कहते हैं।
  • इसे ω (ओमेगा) से प्रदर्शित करते हैं।
  • इसका मात्रक रेडियन/सेकंड है।

यह एक सदिश राशि है। जिसकी दिशा घूर्णन अक्ष के समांतर होती है। अर्थात वृत्त के तल के लंबवत होती है।

परिभाषानुसार,

वृत्तीय गति करते हुए किसी कण द्वारा 1 सेकंड में तय किया गया कोणीय विस्थापन उसका कोणीय वेग कहलाता है।

यदि किसी कण का सूक्ष्म समयान्तराल ∆t में कोणीय विस्थापन ∆θ हो।

तो वस्तु का इस समयान्तराल में

औसत कोणीय वेग = कोणीय विस्थापन/समयान्तराल

कोणीय वेग = ∆θ/∆t

कोणीय वेग और रेखीय वेग में सम्बन्ध || relation between angular and linear velocity

यदि कोई कण एक सूक्ष्म समयान्तराल ∆t में r त्रिज्या के वृत्ताकार पथ पर ∆s दूरी तय करे और केंद्र पर ∆θ कोण अंतरित करे तो,

Linear velocity (रेखीय वेग) = त्रिज्या × कोणीय वेेग

v = rω

रेखीय वेग और कोणीय वेग में अंतर || difference between linear and angular velocity

रेखीय वेग कोणीय वेग
ऋजुरेखीय गति में किसी कण के रेखीय विस्थापन की समय के साथ परिवर्तन दर को उस कण का रेखीय वेग कहते हैं। कोणीय विस्थापन की दर को कोणीय वेग कहते हैं।
यह रैखिक दिशाओं का वेग कहलाता है। यह कोणीय दिशाओं का वेग कहलाता है।
इसका मात्रक मीटर/सेकंड होता है। रेडियन / सेकंड
होता है।
इसे v से दर्शाते हैं। ω (ओमेगा) से दर्शाते हैं।

तो दोस्तों, शायद अब आपको “रेखीय वेग और कोणीय वेग में अंतर,रेखीय वेग क्या है,कोणीय वेग क्या है,rekhiy veg kise kahte hai,koniy veg kise kahte hai,rekhiy veg aur koniy veg me antar,,” का कांसेप्ट अच्छे से समझ आ गया होगा, यदि कोई डाउट हो तो आप कमेंट या मेल के माध्यम से अपना डाउट क्लियर कर सकते हैं|

चाल और वेग में अंतर

दूरी और विस्थापन में अंतर

डीएनए की खोज किसने की?

पादप और जंतु कोशिका में अंतर

पादप और जंतु कोशिका में अंतर

कोशिका की खोज किसने की?

द्रव्यमान और भार में क्या अंतर है !!

इसी भी पढ़ें…

You can also download other Lucent Book PDF from the link below:-

Note:इसके साथ ही अगर आपको हमारी Website पर किसी भी पत्रिका को Download करने या Read करने या किसी अन्य प्रकार की समस्या आती है तो आप हमें Comment Box में जरूर बताएं हम जल्द से जल्द उस समस्या का समाधान करके आपको बेहतर Result Provide करने का प्रयत्न करेंगे धन्यवाद।

दोस्तों अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल है या ebook की आपको आवश्यकता है तो आप निचे comment कर सकते है. आपको किसी परीक्षा की जानकारी चाहिए या किसी भी प्रकार का हेल्प चाहिए तो आप comment कर सकते है. हमारा post अगर आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे.

You May Also Like This

अगर आप इसको शेयर करना चाहते हैं |आप इसे Facebook, WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं | दोस्तों आपको हम 100 % सिलेक्शन की जानकारी प्रतिदिन देते रहेंगे | और नौकरी से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं की नोट्स प्रोवाइड कराते रहेंगे |

Disclaimer:currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment