Science (विज्ञान)

चाल और वेग में अंतर | Difference Between Speed and Velocity in Hindi

चाल और वेग में अंतर | Difference Between Speed and Velocity in Hindi

चाल और वेग में अंतर (Difference Between Speed and Velocity) -आज Currentshub.Com आपके भौतिक विज्ञान के अंतर्गत आने वाले वाला एक  महत्वपूर्ण टॉपिक चाल और वेग में अंतर (Difference Between Speed and Velocity) लेकर आए हुए हैं। आशा करता हुँ कि यह पोस्ट पढ़कर आप चाल किसे कहते है?, What is Speed in hindi?, वेग किसे कहते है?, What is Velocity in hindi?,चाल और वेग में अंतर (Difference Between Speed and Velocity) अंतर  को आप अच्छी तरीके से समझ पाएंगे।

चाल और वेग में अंतर

चाल और वेग में अंतर

चाल किसे कहते है? What is Speed in hindi?

किसी वस्तु द्वारा एकांक समयांतराल में चली गई दूरी को वस्तु की चाल (Speed) कहते है। यह अदिश राशि है, इसे s से प्रदर्शित करते है। इसके S.I. मात्रक मी./सेकण्ड (m/s) है।
इसका सूत्र-

चाल = दूरी / समय

चाल के प्रकार (Types of Speed)

1. एक समान चाल (Uniform Speed): यदि कोई गतिमान वस्तु समान समयांतरालों में समान दूरी तय करती है तो वस्तु की चाल एक समान चाल कहलाती है।

2. असमान चाल (Variable Speed): यदि कोई गतिमान वस्तु समान समयांतरालों में भिन्न-भिन्न दूरी तय करती है, तो वस्तु की चाल असमान चाल कहलाती है।

3. औसत चाल (Average Speed): किसी गतिमान वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई औसत दूरी को वस्तु की औसत चाल कहते है।

4. तात्कालिक चाल (Instantaneous Speed): किसी निश्चित क्षण पर अथवा विशेष समय पर गतिमान वस्तु की चाल को तात्कालिक चाल कहते है।

वेग किसे कहते है? What is Velocity in hindi?

किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में निश्चित दिशा में चली गई दूरी अर्थात् विस्थापना को उसका वेग कहते है, यह सदिश राशि है। वेग v से प्रदर्शित करते है। इसका S.I. मात्रक मी./सेकण्ड (m/s) है।

इसका सूत्र-

वेग = विस्थापन / समय

वेग के प्रकार (Types of Velocity)

1. एक समान वेग (Uniform Velocity): यदि कोई गतिमान वस्तु किसी निश्चित दिशा में समान समयांतराल में समान दूरी तय करती है, तो उसका वेग एक समान वेग कहलाता है।

2. असमान वेग (Variable Velocity): यदि कोई गतिमान वस्तु निश्चित दिशा में समान समयांतरालों में असमान दूरियाँ तय करती है, तो उसका वेग असमान वेग कहलाता है।

3. औसत वेग (Average Speed): किसी वस्तु द्वारा किसी समय में तय किए गये कुल विस्थापन तथा विस्थापन तय करने में लगे कुल समय का अनुपात वस्तु का औसत वेग कहलाता है।

4. तात्कालिक वेग (Instantaneous Velocity): किसी क्षण पर अत्यंत सूक्ष्म समयांतराल में वस्तु द्वारा तय किए गए अत्यंत सूक्ष्म विस्थापन व सूक्ष्म समयांतराल के अनुपात को वस्तु का तात्कालिक वेग कहते है।

5.सापेक्ष वेग (Relative Velocity): जब 02 वस्तुएँ एक ही समय पर भिन्न-भिन्न वेग से गतिमान होती है, तो वस्तु के सापेक्ष दूसरी वस्तु के वेग को सापेक्ष वेग कहते है।

6. निरपेक्ष वेग (Absolute Velocity): यदि वस्तुओं में से एक वस्तु स्थिर है व दूसरी वस्तु गतिमान है तो दूसरी वस्तु का वेग निरपेक्ष कहलाता है।

चाल व वेग (Speed and Velocity)

  • चाल कोई वस्तु इकाई समय (Unit Time) में जितनी दूरी तय करती है, उसे उसकी चाल कहते है।
  • चाल एक अदिश राशि है, इसका मात्रक SI में मीटर/सेकण्ड होता है, जिसे अब मीटर सेकण्ड लिखा जाता है। सांकेतिक रूप से इसे m/s या ms-¹ भी लिखते है। यदि किमी प्रति घंटा (km/h) में दी गई है, तो इसे 5/15 से गुणा करने पर चाल मीटर/सेकण्ड में प्राप्त हो जाती है।
  • वेग कोई वस्तु एकांक समय में जितनी विस्थापित होती है, उसे उस वस्तु का वेग कहते है
  • वेग को प्रायः v से प्रकट करते है और इसका भी SI मात्रक मीटर/सेकण्ड होता है। यह एक सदिश राशि है। वेग बताते समय उसकी दिशा भी अवश्य बताई जाती है
  • यदि कोई वस्तु एक वृत्तीय मार्ग पर एकसमान चाल (Uniform Speed) से चल रही है तो उसका वेग हर बिंदु पर खींची गई स्पर्श रेखा की दिशा ही उस बिंदु पर वेग की दिशा होती है।

चाल और वेग में अंतर | Difference Between Speed and Velocity in Hindi

चाल (Speed)

वेग (Velocity)

1. किसी भी दिशा में एकांक समय में तय की गई दूरी चाल कहलाती है। 1. किसी निश्चित दिशा में एकांक समय में चली गई दूरी वेग कहलाती है।
2. चाल का वर्णन करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है। अत: यह एक अदिश राशि है। 2. वेग का वर्णन करने के लिए परिमाण व दिशा दोनों का ज्ञान आवश्यक है। अत: यह एक सदिश राशि है।
3. चाल हमेशा धनात्मक होती है। 3. वेग धनात्मक व ऋणात्मक दोनों प्रकार होती है।
4. चाल को तीर युक्त सरल रेखा द्वारा प्रदर्शित नहीं किया जा सकता। 4. वेग को एक तीर युक्त सरल रेखा द्वारा निरूपित किया जा सकता है।

वेग व चाल के सम्बंध मे कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

1. किसी वस्तु का वेग धनात्मक, ऋणात्मक व शून्य भी हो सकता है, परंतु वस्तु की चाल या तो धनात्मक या शून्य हो सकती है। ऋणात्मक कभी भी नहीं हो सकती।
2. एक सरल रेखा के अनुदिश वेग व चाल के मान एक ही होगें।
3. चाल व वेग का अनुपात सदैव 1 से बड़ा अथवा 1 के बराबर होता है, अर्थात्
चाल/वेग ≥ 1
4. वेग एक सदिश राशि है, जबकि चाल एक अदिश राशि। वेग व चाल दोनों की विमाएँ व SI पद्धति में मात्रक समान व ये क्रमशः (LT¹) व मी./से. होते है।

तो दोस्तों, शायद अब आपको “चाल किसे कहते है?, What is Speed in hindi?, वेग किसे कहते है?, What is Velocity in hindi?,चाल और वेग में अंतर (Difference Between Speed and Velocity) अंतर,” का कांसेप्ट अच्छे से समझ आ गया होगा, यदि कोई डाउट हो तो आप कमेंट या मेल के माध्यम से अपना डाउट क्लियर कर सकते हैं|

डीएनए की खोज किसने की?

पादप और जंतु कोशिका में अंतर

पादप और जंतु कोशिका में अंतर

कोशिका की खोज किसने की?

द्रव्यमान और भार में क्या अंतर है !!

इसी भी पढ़ें…

You can also download other Lucent Book PDF from the link below:-

Note:इसके साथ ही अगर आपको हमारी Website पर किसी भी पत्रिका को Download करने या Read करने या किसी अन्य प्रकार की समस्या आती है तो आप हमें Comment Box में जरूर बताएं हम जल्द से जल्द उस समस्या का समाधान करके आपको बेहतर Result Provide करने का प्रयत्न करेंगे धन्यवाद।

दोस्तों अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल है या ebook की आपको आवश्यकता है तो आप निचे comment कर सकते है. आपको किसी परीक्षा की जानकारी चाहिए या किसी भी प्रकार का हेल्प चाहिए तो आप comment कर सकते है. हमारा post अगर आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे.

You May Also Like This

अगर आप इसको शेयर करना चाहते हैं |आप इसे Facebook, WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं | दोस्तों आपको हम 100 % सिलेक्शन की जानकारी प्रतिदिन देते रहेंगे | और नौकरी से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं की नोट्स प्रोवाइड कराते रहेंगे |

Disclaimer:currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment