Gk/GS

Download {पुरस्कार और सम्मान} Important Awards 2018 PDF Hindi

Awards 2018 General Knowledge – दोस्तों आज CurrentsHub.Com आपके लिये सामान्य ज्ञान जिसमे आपको Awards 2018 से सम्बंधित जानकारी मिलेगी, जो छात्र संघ एवं राज्य सेवा आयोग (UPSC & State PCS) की तैयारी कर रहे है, उन छात्रों के लिए पुरस्कार और सम्मानGeneral Knowledge बहुत उपयोगी साबित होगा. वर्ष 2018 में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख पुरस्कारों (Awards) से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर एवं प्रमुख पुरस्कारों से जुडी जानकरी यहाँ दी गयी है। 2018 में कई क्षेत्रों में लोगों द्वारा किये गए सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार दिए गए हैं, उन्हीं में से आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर  इस Awards 2018 PDF माध्यम से   कुछ प्रमुख पुरस्कार उसके विजेता एवं पुरस्कारों से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ दी गयी है। इस पुस्तक में बहुत ही सरल तरीके से प्रश्नों को उत्तर व्याख्या के साथ पढने को मिलेगा जो कि आपको किसी भी One-Day Exam & UPSC में काफी सहायक साबित होगी।

Awards 2018 PDF

Awards 2018 PDF

इसे भी पढ़े…

इसकी PDF डाउनलोड करने के लिए अंत में दिये गये लिंक पर क्लिक करें

वर्ष 2018 के प्रमुख पुरस्कार विजेता (Awards Winner)

अनुक्रम (Contents)

Awards 2018 in Hindi

1. वर्ष 2018 का अशोक चक्र पुरस्कार किसे मिला?

ज्योति प्रकाश निराला

ज्योति प्रकाश निराला के मरणोपरांत उनकी पत्नी सुषमा नंद व उनकी मां को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा अशोक चक्र प्रदान किया गया। ज्योति प्रकाश निराला भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो फोर्स के सदस्य थे।

2. स्मार्ट इंडिया मिशन के तहत हाल ही में किस शहर को इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड 2018 प्रदान किया गया है?

सूरत (गुजरात)

इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड शहरों, नवोन्मेषी विचारों एवं परियोजनाओं को पुरस्कृत करने व नगरों में टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 जून 2017 को आरंभ किया गया था। इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड 2018 के अन्तर्गत परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेज गति प्रदर्शित करने पर सूरत को ‘स्मार्ट सिटी अवार्ड’ के लिए चुना गया।

3. वर्ष 2018 में किसे कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

धर्मेंद्र

महाराष्ट्र सरकार द्वारा फिल्म अभिनेता धर्मेद्र जी को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड दिया गया।

4.वर्ष 2018 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?

विनोद खन्ना

विनोद खन्ना को मरणोपरांत इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 9 अप्रैल, 2018 को मुंबई में यह समारोह आयोजित किया गया। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है। यह किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। 1969 में भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के की सौंवीं जयंती के मौके पर इस पुरस्कार की शुरुआत हुई।

5. वर्ष 2018 में संगीत में पुलित्जर पुरस्कार किसे मिला है?

केंड्रिक लैमर

रैपर केंड्रिक लेमर को उनकी एल्बम ‘डैम’ (Damn) के लिए यह पुरस्कार दिया गया। पुलित्जर पुरस्कारों के इतिहास में पहली बार किसी रैप कलाकार को संगीत के पुलित्जर पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस वर्ष के पुलित्जर पुरस्कारों में ‘विशेष पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र’ (Special Awards and Citation) श्रेणी के अंतर्गत किसी पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई।
समाचार एजेंसी रायटर्स के लिए फोटोग्राफी करने वाले दो भारतीयों, नई दिल्ली के दानिश सिद्दीकी और मुंबई के अदनान अबिदि को भी पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
वर्ष 1917 से हंगरी मूल के अमेरिकी प्रकाशक जोसफ पुलित्जर के नाम पर पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize) प्रारम्भ किया गया। पुलित्जर पुरस्कार, संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रमुख पुरस्कार है जो समाचार पत्रों की पत्रकारिता, साहित्य एवं संगीत रचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रदान किया जाता है।

6. वर्ष 2018 में स्वर माउली पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

लता मंगेशकर (प्रसिद्ध गायिका)

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को उनके आवास ‘प्रभु कुंज’ में आध्यात्मिक गुरु नरसिम्हा भारती द्वारा ‘स्वर माउली’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लता मंगेश्कर का नाम दुनिया की सबसे ज्यादा गीत गाने वाली सिंगर के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

7. मिस इंडिया 2018 का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?

अनुकृति वास

55वें फेमिना मिस इंडिया, 2018 सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल इन्डोर स्टेडियम, मुंबई में संपन्न हुआ। तमिलनाडु की रहने वाली 19 वर्षीय अनुकृति वास ने ‘फेमिना मिस इंडिया, 2018’ सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। अनुकृति वास पेशे से खिलाड़ी और डांसर है। इस प्रतियोगता की प्रथम उपविजेता हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी और द्वितीय उपविजेता आंध्र प्रदेश की श्रेया राव रहीं।
मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी द्वारा प्रकाशित की जाने वाली पत्रिका ‘फेमिना’ द्वारा किया जाता है।

9. रैडइंक जर्नलिस्ट अॉफ द ईयर 2018 का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?

फेय डिसूजा

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए मुंबई प्रेस क्‍लब की ओर से फेय डिसूजा को रेडइंक अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। फेय डिसूजा मिरर नाउ में कार्यकारी संपादक के रूप में काम करती है, जिसका स्वामित्व द टाइम्स ग्रुप के पास है। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन मुंबई में हुआ, यह पुरस्कार मुंबई प्रेस क्लब द्वारा दिए जाते हैं।

10. 2018 के लिए पत्रकारिता में रेडइंक लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए किसे चुना गया ?

विलियम मार्क टुली

सर विलियम मार्क टुली, बीबीसी, नई दिल्ली के पूर्व ब्यूरो चीफ हैं।

11. केआईएसएस (KISS) मानवतावादी पुरस्कार 2018 किसे प्रदान किया गया?

मुहम्मद युनूस

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं नोबेल विजेता प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को कीट अडिटोरियम भुवनेश्वर ओडिशा में आयोजित समारोह में 11वें केआईएसएस (KISS) मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केआईएसएस (कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज) की अध्यक्ष ससवती बल और संस्थापक अच्युत सामंत ने प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को यह पुरस्कार प्रदान किया। मुहम्मद यूनुस ग्रामीण बैंक ऑफ बांग्लादेश के संस्थापक हैं। उन्हें माइक्रोफाइनेंस के जनक के रूप में भी जाना जाता है।

12. वर्ष 2018 में किसे CM अॉफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

वसुंंधरा राजे

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को स्कॉच ग्रुप ने ‘चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियों और राजस्थान को बीमारू प्रदेशों की श्रेणी से बाहर लाने के लिए दिया गया है।
वसुंंधरा राजे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री है।

13. हाल ही में किसे यूनेस्को गिलर्मो कैनो प्रेस फ्रीडम पुरस्कार मिला है?

महमूद अबू जिद

जेल में बंद मिस्र के फोटो जर्नलिस्ट महमूद अबू जीद (Mahmood Abu Zeid) को वर्ष 2018 के यूनेस्को गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। महमूद अबू जीद को शॉकन के नाम से भी जाना जाता है। महमूद अबू जिद को यह पुरस्कार 2 मई 2018 को ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ के अवसर पर प्रदान किया गया।

14. 2018 में किस राज्य को सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया?

मध्य प्रदेश

भारत के राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 03 मई 2018 को राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों के वितरण के दौरान मध्य प्रदेश को सर्वाधिक फिल्‍म अनुकूल राज्‍य पुरस्‍कार प्रदान किया। मध्‍य प्रदेश द्वारा अपने यहां फिल्‍मांकन में सहूलियत सुनिश्चित करने के प्रयासों को देखते हुए मध्य प्रदेश राज्‍य को ‘सर्वाधिक फिल्‍म अनुकूल राज्‍य पुरस्‍कार’ प्रदान किया गया।

15. किसे 26 वां P.C.चंद्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

आशा भोसले

30 अप्रैल, 2018 को प्रसिद्ध पार्श्वगायिका आशा भोसले को 26वें पी.सी. चंद्र पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया। आशा भोसले को यह सम्मान भारतीय संगीत के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए दिया गया।

16. लुका मॉड्रिक ने जीता बैलन डीऔर पुरस्कार 2018

लुका मॉड्रिक ने वर्ष 2018 का बैलन डी’और पुरस्कार जीता. उन्होंने दो दिग्गज फुटबॉलरों क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी का पिछले 10 साल से चला आ रहा वर्चस्व खत्म कर दिया.

बैलन डी’और पुरस्कार के बारे में

  • यह फ्रेंच साप्ताहिक पत्रिका ‘फ्रांस फुटबॉल’ द्वारा दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है.
  • पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इसे 7 दिसंबर, 2017 को पांचवीं बार जीता था.
  • रोनाल्डो ने वर्ष 2008, 2013, 2014, 2016 तथा 2017 में यह पुरस्कार जीता है.
  • वहीं लियोनेल मेसी वर्ष 2009, 2010, 2011, 2012 एवं 2015 में यह पुरस्कार जीत चुके हैं.
  • इस अवॉर्ड के लिए विश्व भर के फुटबॉल पत्रकार वोट करते हैं.

17. अभिनव बिंद्रा शूटिंग के सर्वोच्च सम्मान द ब्लू क्रॉस’ से सम्मानित

हाल ही में अभिनव बिंद्रा को निशानेबाजी के सर्वोच्च सम्मान ‘द ब्लू क्रॉस’ से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल संघ (आईएसएसएफ) द्वारा प्रदान किया गया.

अभिनव बिंद्रा यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं. द ब्लू क्रॉस (आईएसएसएफ) का सर्वोच्च सम्मान है.

18. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 19 नवम्बर 2018 को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया. पूर्व प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने मनमोहन सिंह को यह पुरस्कार (2017 के लिए) प्रदान किया.

यह पुरस्कार इंदिरा गांधी स्मृति न्यास द्वारा ‘शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास’ के लिए काम करने वाले व्यक्तियों, समूहों एवं संस्थाओं को दिया जाता है. यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री को समाजसेवा, निरस्त्रीकरण व विकास के कार्य में अहम योगदान देने के लिए दिया गया.

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के बारे में:

इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में दिया जाता है. इंदिरा गाँधी को वर्ष 1984 में हत्या कर दी गई थी. उनकी स्मृति में स्थापित ‘इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट’ द्वारा वर्ष 1986 से ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार’ प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया हो. इस पुरस्कार के अंतर्गत 25 लाख रुपए नकद, एक ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है.

19. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सियोल शांति पुरस्कार-2018‘ हेतु चयनित

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2018 के ‘सियोल शांति पुरस्कार’ के लिए चयनित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान के लिए दिया जायेगा. इस पुरस्कार के साथ पीएम मोदी को 2 लाख डॉलर की राशि भी दी जाएगी. चयन समिति के अध्यक्ष चोइ चुंग-हो ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चयन भारत के 1.35 अरब लोगों का जीवन सुधारने की खातिर उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए किया गया है.

20. एना बर्न्स ने उपन्यास मिल्कमैन’ के लिए मैन बुकर पुरस्कार 2018 जीता

उत्तरी आयरलैंड की लेखिका एना बर्न्स को वर्ष 2018 के मैन बुकर प्राइज से सम्मानित किया गया है. उन्हें उनके उपन्यास ‘मिल्कमैन’ के लिए यह सम्मान दिया गया है. इस घोषणा के साथ ही एना बर्न्स इस पुरस्कार को जीतने वाली पहली नॉर्दन आईरिश लेखिका बन गई हैं. यह उनका तीसरा उपन्यास था.

बर्न्स को इस पुरस्कार के साथ 50 हजार पाउंड भी दिए जाएंगे. बर्न्स की किताब को लेकर जजों ने कहा कि मिल्कमैन अद्भुत किताब है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस किताब में उस युवती के दर्द का बखूबी अहसास कराया गया है.

मैन बुकर पुरस्कार

  • मैन बुकर पुरस्कार या बुकर पुरस्कार कॉमनवैल्थ या आयरलैंड के नागरिक द्वारा लिखे गए मौलिक अंग्रेजी उपन्यास के लिए हर वर्ष दिया जाता है.
  • वर्ष 2008 का पुरस्कार भारतीय लेखक अरविन्द अडिगा को दिया गया था.
  • अडिगा सहित कुल 5 बार यह पुरस्कार भारतीय मूल के लेखकों को मिला है. अन्य लेखक हैं, वी एस नाइपॉल, अरुंधति राय, सलमान रश्दी और किरण देसाई
  • बुकर पुरस्कार की स्थापना सन् 1969 में इंगलैंड की बुकर मैकोनल कंपनी द्वारा की गई थी.
  • इसमें 50 हज़ार पाउण्ड की राशि विजेता लेखक को दी जाती है.
  • इस पुरस्कार के लिए पहले उपन्यासों की एक लंबी सूची तैयार की जाती है और फिर पुरस्कार वाले दिन की शाम के भोज में पुरस्कार विजेता की घोषणा की जाती है.
  • पहला बुकर पुरस्कार अलबानिया के उपन्यासकार इस्माइल कादरे को दिया गया था.

Note: इसके साथ ही अगर आपको हमारी Website पर किसी भी पत्रिका को Download करने या Read करने या किसी अन्य प्रकार की समस्या आती है तो आप हमें Comment Box में जरूर बताएं हम जल्द से जल्द उस समस्या का समाधान करके आपको बेहतर Result Provide करने का प्रयत्न करेंगे धन्यवाद।

You May Also Like This

अगर आप इसको शेयर करना चाहते हैं |आप इसे Facebook, WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं | दोस्तों आपको हम 100 % सिलेक्शन की जानकारी प्रतिदिन देते रहेंगे | और नौकरी से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं की नोट्स प्रोवाइड कराते रहेंगे |

Disclaimer:currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment