B.Ed./M.Ed.

विद्यालयी वातावरण का अर्थ Meaning of school climate in Hindi

विद्यालयी वातावरण का अर्थ Meaning of school climate in Hindi
विद्यालयी वातावरण का अर्थ Meaning of school climate in Hindi

विद्यालयी वातावरण का अर्थः (Meaning of school climate)-

विद्यालयी वातावरण का अर्थ – विद्यालयी वातावरण के अन्तर्गत उन सभी तथ्यों का समावेश होता है जो विद्यालय के वातावरण को स्वस्थ्य रखने, बालकों में स्वस्थ जीवन व्यतीत करने की आदतों के निर्माण में सहायक सिद्ध होता है। विद्यालयी वातावरण निर्माण करने में पास-पड़ोस, भवन का प्रकार, खेल के मैदान, स्वच्छता, वायु, जल, मिट्टी, प्रकाश की व्यवस्था तथा फर्नीचर आदि का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। यदि भवन गन्दे एवं अवांछनीय स्थान पर स्थित हैं तो उसमें प्रकाश एवं वायु की समुचित व्यवस्था सम्भव नहीं है। बैठने के लिए उचित फर्नीचर, खेल-कूद के लिए मनोरंजन के साधनों का अभाव है तो बालक का शारीरिक व मानसिक विकास पूर्ण रूप से नहीं हो पायेगा और उसकी अधिगम प्रक्रिया तथा स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। अतः विद्यालय प्रशासन को शैक्षिक वातावरण उच्च कोटि का निर्माण करने के लिए समुचित व्यवस्थाएँ करना अत्यन्त आवश्यक है।

वातावरण व्यवस्था के तत्त्व

 वातावरण व्यवस्था के तत्त्व निम्न हैं-

1. विद्यालय भवन की स्थिति- विद्यालय भवन का निर्माण करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि विद्यालय घनी आबादी से हटकर खुले स्थान पर हो तथा विद्यालय नगर की आबादी से इतना दूर न हो कि विद्यार्थियों को आने-जाने में असुविधा हो। विद्यालय के निकट किसी भी प्रकार का शोरयुक्त वातावरण नहीं होना चाहिएं जैसे-कल-कारखाने, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन आदि।

२. प्राकृतिक वातावरण से परिपूर्ण-विद्यालय भवन का निर्माण करते समय बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वह स्थान प्राकृतिक सुन्दर वातावरण से परिपूर्ण हो जिससे विद्यार्थियों का स्वास्थ्य अच्छा रह सके तथा अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी एवं रुचिपूर्ण बनाया जा सके। प्राकृतिक वातावरण युक्त विद्यालय भवन विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा आगन्तुकों का सदैव 

3. विद्यालय-भवन का धरातल-विद्यालय-भवन का निर्माण करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि उसका धरातल ऊँचा हो जिससे वर्षा के दिनों में विद्यालय-भवन के आस-पास जल भराव न हो सके अन्यथा विषैले कीटाणुओं का भय रहता है जिससे शिक्षक व शिक्षार्थियों के स्वास्थ्य पर बुरा पड़ सकता है।

4. विद्यालय भवन की दिशा-विद्यालय भवन का निर्माण करते समय यह अत्यन्त महत्वपूर्ण सम्प्रत्यय है कि विद्यालय भवन दक्षिण पूर्व दिशा में हो तो सर्वोत्तम होता है। इससे शीतकाल में विद्यार्थियों को धूप सीधी उपलब्ध हो सकेगी तथा ग्रीष्म काल में सूर्य का प्रकाश सीधा भवन में प्रवेश नहीं कर सकेगा और ग्रीष्म काल में तेज चलने वाली हवाओं का प्रभाव कक्षा-कक्ष में नहीं पड़ेगा।

5. मिट्टी की प्रकृति का चयन-विद्यालय भवन का निर्माण करते समय मिट्टी के विशेष ध्यान रखना चाहिए। विद्यालय भवन के निर्माण के लिए रेतीली मिट्टी चयन का अधिक उपयोगी होती है क्योंकि इसमें वर्षा का जल नहीं ठहरतरा। यह बालू, कंकड़ तथा खड़िया से युक्त होती है अत: इसमें बने भवनों में सीलन आने का भय नहीं रहता।

6. भूमिगत जल-विद्यालय निर्माण के लिए स्थान का चयन करते समय ऐसी भूमि का चुनाव करना चाहिए जहाँ भूमिगत जल का स्तर अधिक नीचा न हो तथा शीतल एवं मीठा हो। विद्यालय भूमि का चुनाव करते समय वहाँ के जल का निरीक्षण अवश्य करा लेना चाहिए। जिससे यह पता लग सके कि जल फ्लोराइड रहित है या नहीं। यदि जल फ्लोराइड रहित होगा तो विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा अन्यथा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा अन्यथा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य खराब रहेगा और उनमें विभिन्न रोग उत्पन्न होंगे।

7. अन्य-यथासम्भव विद्यालय-भवन का निर्माणा ऐसे स्थान पर होना चाहिए जहाँ प्राकृतिक प्रकाश, शुद्ध हवा, आवागमन, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था सुगमता से उपलब्ध हो सके अन्यथा शिक्षक, शिक्षार्थियों को अध्ययन-अध्यापन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

वर्तमान समय में विद्यालय भवन एक व्यापक एवं जटिल सम्प्रत्यय है। इसके अन्तर्गत विद्यालय की स्थिति, विद्यालय भवन, खेल का मैदान, शैक्षिक, उपकरण, पेयजल, शौचालय, साज-सज्जा तथा फर्नीचर आदि सभी की व्यवस्था आती है। इसके लिए उपयुक्त स्थान, स्थिति, भूमि तथा वातावरण आदि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विद्यालय भवन निर्माण के लिए भवन योजना अति आवश्यक होती है। अत: यह आवश्यक है कि विद्यालय भवन निर्माण करने से पहले उसका मास्टर प्लान (Master Plan) अवश्य किसी योग्य अभियन्ता के द्वारा स्वीकृत करा लेना चाहिए।

व्यक्तित्व का अर्थ और व्यक्तित्व विकास को प्रभावित करने वाले कारक

शैशवावस्था का अर्थ एवं परिभाषाएं,विशेषताएं,शैशवावस्था में शिक्षा

बाल्यावस्था का अर्थ एवं परिभाषाएं,विशेषताएं,बाल्यावस्था में शिक्षा

किशोरावस्था का अर्थ एवं परिभाषाएं,विशेषताएं,समस्याएं,किशोरावस्था में शिक्षा

अधिगम का अर्थ एवं परिभाषा,अधिगम के नियम, प्रमुख सिद्धान्त एवं शैक्षिक महत्व

इसी भी पढ़ें…

थाईडाइक के सीखने के सिद्धांत

(1) प्रयास एवं त्रुटी का सिद्धांत
(2) प्रयत्न एवं भूल का सिद्धांत
(3) आवृत्ति (बार-बार) का सिद्धांत
(4) उद्दीपक (Stimulus) अनुक्रिया (Respones) का सिद्धांत
(5) S-RBond का सिद्धांत
(6) सम्बन्धवाद का सिद्धांत
(7) अधिगम का बन्ध सिद्धांत

पुनर्बलन का सिद्धांत/ हल का सिद्धांत

  1. प्रबलन का सिद्धांत
  2. अर्तनोद न्यूनता का सिद्धांत
  3. सबलीकरण का सिद्धांत
  4. यथार्थ अधिगम का सिद्धांत
  5. सतत अधिगम का सिद्धांत
  6. क्रमबद्ध अधिगम का सिद्धांत
  7. चालक न्यूनता का सिद्धांत

बान्डुरा का सामाजिक अधिगम सिद्धांत

क्रिया-प्रसुत का अधिगम् सिद्धांत

1. R.S. का सिद्धांत
2. सक्रिय अनुबंधन का सिद्धांत
3. व्यवहारिक सिद्धांत
4. नेमेन्तिकवाद का सिद्धांत
5. कार्यात्मक प्रतिबधता का सिद्धांत

पावलव का अनुकूलित अनुक्रिया सिद्धांत

1. शरीर शास्त्री का सिद्धांत
2. शास्त्रीय अनुसंधन सिद्धांत
3. क्लासिकल सिद्धांत/क्लासिकल अनुबंधन
4. अनुबंधित अनुक्रिया का सिद्धांत
5. सम्बन्ध प्रतिक्रिया का सम्बन्ध
6. अनुकूलित अनुक्रिया का सिद्धांत
7. अस्वभाविक अनुक्रिया का सिद्धांत

कोहलर का अर्न्तदृष्टि या सूझ का सिद्धांत

  1. गेस्टाल्ट सिद्धांत
  2. समग्र सिद्धांत
  3. कोहलर का अर्न्तदृष्टि का सिद्धांत
  4. कोहलर का सूझ का सिद्धांत
  5. अन्तर्दृष्टि या सूझ का सिद्धांत
  6. कोहलर का सिद्धान्त
  7. अन्तर्दृष्टि का सिद्धान्त
  8. गेस्टाल्टवादियों का सिद्धान्त

जीन पियाजे का संज्ञानवादी सिद्धांत

इसी भी पढ़ें…

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment