B.Ed./M.Ed.

सामाजिक परिवर्तन की विशेषताएँ | Characteristics of Social Change in Hindi

सामाजिक परिवर्तन की विशेषताएँ
सामाजिक परिवर्तन की विशेषताएँ

सामाजिक परिवर्तन की विशेषताएँ लिखिये।

सामाजिक परिवर्तन की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

1. सामाजिक परिवर्तन सामुदायिक परिवर्तन से सम्बन्धित होता है- सामाजिक परिवर्तन का सम्बन्ध किसी व्यक्ति विशेष या समूह विशेष के जीवन में होने वाले परिवर्तनों से नहीं है, वरन् सम्पूर्ण समुदाय के जीवन में होने वाले परिवर्तनों से है। अन्य शब्दों में, जब किसी समुदाय के अधिकांश सदस्यों के सम्बन्धों, रीति-रिवाजों, सामाजिक नियमों तथा विचार करने के तरीकों में परिवर्तन हो जाता है तो उसे हम सामाजिक परिवर्तन कहते हैं।

2. सामाजिक परिवर्तन एक सार्वभौमिक तथ्य है- सामाजिक परिवर्तन बिना किसी अपवाद के संसार के सभी समाजों में होता है, अर्थात् आदिम से आदिम समाजों से लेकर आधुनिकतम् सभी समाजों में सामाजिक परिवर्तन होते हैं।

3. सामाजिक परिवर्तन की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती- सामाजिक परिवर्तन के विषय में भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, अर्थात् सामाजिक परिवर्तन अनिश्चित होता है। कोई भी व्यक्ति यह दावा नहीं कर सकता कि किसी समाज में कौन-कौन से परिवर्तन निश्चित रूप से अवश्य होंगे? परिवर्तन के सम्बन्ध में सम्भावना व्यक्त की जा सकती है, निश्चित रूप से भविष्यवाणी नहीं।

4. सामाजिक परिवर्तन अनिवार्य नियम है- सामाजिक परिवर्तन एक अनिवार्य और आवश्यक घटना है। विभिन्न समाजों में परिवर्तन की मात्रा में अन्तर हो सकता है, लेकिन इसके बिल्कुल न होने की सम्भावना व्यक्त नहीं की जा सकती।

5. सामाजिक परिवर्तन की गति असमान होती है- प्रत्येक समाज में परिवर्तन अनिवार्य रूप से होता है परन्तु यह बात भी ध्यान में रखने योग्य है कि परिवर्तन की गति प्रत्येक समाज में या एक ही समाज के विभिन्न पक्षों में समान नहीं होती।

6. सामाजिक परिवर्तन एक जटिल तथ्य है- सामाजिक परिवर्तन की प्रकृति अत्यधिक जटिल होती है क्योंकि उसकी भाप नहीं की जा सकती। मैकाइवर के अनुसार, “सामाजिक परिवर्तन का अधिक सम्बन्ध गुणात्मक परिवर्तन से है और गुणात्मक तथ्यों की माप न हो सकने के कारण इनकी जटिलता भी बहुत अधिक बढ़ जाती है।”

इसी भी पढ़ें…

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment