Gk/GS

General Science 2018 in Hindi महत्वपूर्ण कलेक्शन

अनुक्रम (Contents)

General Science 2018 in Hindi महत्वपूर्ण कलेक्शन

General science 2018 in Hindi :- इस लेख में हम सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नो के बारे में जानेंगे | यह सामान्य विज्ञान नोट्स एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं | इस सामान्य ज्ञान नोट्स को pdf में download करने के लिए इस पेज के अंत में जाएँ |

1- पालन-पोषण द्वारा मानव जाति की उन्नति का अध्ययन यूथेनिक्स कहलाता है।
2- यदि संसार के सभी जीवाणु तथा कवक नष्ट हो जाएँ , तो संसार लाशों तथा सभी प्रकार के सजीवों के उत्सर्जी पदार्थों से भर जाएगा।
3- माइकोप्लाज्मा सबसे सूक्ष्म स्वतन्त्र रूप से रहने वाला जीव है।
4- हम सेलुलोज को नही पचा सकते है लेकिन गाय पचा सकती है क्योंकि गायों की आहारनली में ऐसे जीवाणु होते है जो सेलुलोज को पचा सकते है।
5- वृक्कों में मूत्र के निर्माण में केशिका-गुच्छीय फिल्टरन, पुनः अवशोषण तथा नलिका स्रावण क्रिया का क्रम उचित है।

Continue…

6- व्हेल केवल बच्चे देते है। अर्थात ह्वेल मछली अंडे नहीं देती है , बल्कि वह बच्चे पैदा करती है और उन्हें स्तनपान कराती है |
7- प्रकाश तथा अन्धकार दोनों में केवल हरिमहीन कोशिकाओं में श्वसन होता है।
8- भूमि में मैग्नीशियम तथा लोहे की कमी पौधे में हरिमहीनता का कारण है।
9- गर्भ में बच्चे का लिंग निर्धारण पिता के गुणसूत्रों के द्वारा किया जाता है।
10- प्रत्येक गुण सूत्र में कई जीन्स होते है।

Continue…

11- सिनैप्सिस, तन्त्रिका एवं दूसरी तन्त्रिका के बीच होता है।
12- वष्पोत्सर्जन में पत्तियों से पानी वाष्प के रूप में निकलता है।
13- पर्णहरित का पौधे में सूर्य के प्रकाश को अवशोशित करके शर्करा का भण्डार करने में प्रयोग किया जाता है।
14- मेथेन, हाइड्रोजन, जल तथा अमोनिया ने अमीनो अम्ल का निर्माण किया था, यह स्टैन्ले मिलर ने सिद्ध किया ।
15- कृत्रिम निशेचन के लिए सांड के वीर्य को द्रव नाइट्रोजन में संचित करते है।

General Science 2018 in Hindi

16- श्वसन गुणांक आर0क्यू0 का तात्पर्य उत्पादित कार्बन डाइ-ऑक्साइड तथा प्रयोग में आई ऑक्सीजन का अनुपात है।
17- वृक्क प्रत्यारोपण में भाई या अत्यधिक निकट सम्बन्धी का वृक्क ही लिया जाता है, क्योकि दोनों के वृक्को का अनुवांशिक संगठन एक जैसा होता है।
18- जीवाश्म जैव विकास की विभिन्न अवस्थाओं का रहस्योद्घाटन करते है।
19- विकास सिद्धान्त के अनुसार मनुष्य व कपि एक ही पूर्वज से विकसित हुआ।
20- औद्योगिक प्रक्रमों में जीवधारियों अथवा उसने प्राप्त पदार्थो का उपयोग जैव प्रौद्योगिकी की श्रेणी में आता है।

General Science 2018 in Hindi

21- मनुष्य में मेरू तन्त्रिकाओं की संख्या 31 युग्म है।
22-जब गुणसूत्रों के बिना विभाजन के कोशिका में विभाजन होता है तो उसे असूत्री विभाजन कहते हैं।
23- बी0एम0आर0 का अभिप्राय ‘बेसिक मेटाबोलिक रेट’ है।
24- अर्धसूत्री विभाजन तरूण पुष्प कलिकाओं में पाया जाता है।
25- भारत में जीन इन्जीनियरी द्वारा तम्बाकू की कीटरोधी किस्में तैयार की गयी है।

Continue…

26- जैव तकनीक द्वारा निर्मित इंन्सुलिन सबसे पहले बाजार में 1982 में पहुँची ।
27- गुणसूत्र की संरचना में डी0एन0ए0 व प्रोटीन भाग लेते है।
28- कोशिका झिल्ली प्रोटीन एवं लिपिड की बनी होती है।
29- मनुष्य तथा स्तनियों में यूरिया का निर्माण यकृत में होता है।
30- अधिक नमक वाले अचार में जीवाणु मर जाते है क्योंकि ये जीव द्रव्यकुंचित हो जाते है।

General Science 2018 in Hindi

31- ओपेरिन के अनुसार ऑक्सीजन पृथ्वी के आदि वायुमण्डल में उपस्थित नही थी।
32- पेट्रोल में 5 प्रतिशत एल्कोहल मिलाने की अनुमति भारत सरकार द्वारा दी गयी है।
33- स्तनधारिओं के शरीर का एक विशिष्ट लक्षण डायफ्राम की उपस्थिति है।
34- लिंग गुणसूत्र, अलिंगी गुणसूत्रों एवं माइटोकोन्ड्रिया से प्राप्त डी0एन0ए0 से प्रमाणित होता है कि मनुष्य चिम्पेंजी से अन्य होमीनॉइड कपियों की तुलना में अधिक समानता रखता है।
35- मिथाइल आइसोसायनेट, जल से क्रिया कर विषैली गैस बनाता है।

General Science 2018 in Hindi

36- मानव प्रदूषित वायु में श्वसन करने पर का

General Science 2018 in Hindi

र्बनमोनोआक्साइड की अत्यधिक मात्रा श्वास के साथ चली जाती है जिससे रूधिर में कार्बोक्सी हीमोग्लोबीन की मात्रा बढ जाती है।
37- चावल की खेती में हरी घास की खाद की भाँति इस्तेमाल होने वाली जलीय फर्न अजोला है।
38- अब तक खोजे गये जीवाश्मों के अनुसार मावन की उत्पत्ति और विकास का प्रारम्भ अफ्रीका से हुआ है।
39- आमतौर पर बातचीत की दौरान ध्वनि की तीव्रता 40 से 60 डेसिबल होती है।
40- जीवधारियों की विविधता का कारण उत्परिवर्तन है।

General Science 2018 in Hindi

41- सी0 वी0 फ्रीश ने मधुमक्खियों की भाषा खोजी थी।
42- वनस्पति जगत में सबसे बडा बीजाण्डा, सबसे बड़े नर व मादा युग्मक व सबसे बडा वृक्ष अनावृत बीजीयों में पाया जाता है।
43- मेंढक वयस्क होने पर ही फेफड़ों द्वारा सांस लेते है जबकि सरीसृप जन्म से ही फेंफडों द्वारा सांस लेते है।
44- लाइसोसोम प्रोटीन संश्लेषण के स्थल है एवं इन्हे आत्मघाती थैली के नाम से जाना जाता है।
45- जब दो जीव एक साथ रहते हैं किन्तु इस प्रक्रिया में केवल एक जीव को लाभ होता है तो इस स्थिति को परजीविता कहते हैं।

Continue…

46- लैमार्क ने उपार्जित लक्षणों की वंशागति का सिद्धान्त प्रतिपादित किया था ।
47- पत्तियों की निचली सतह स्थित रन्ध्रों द्वारा पौधो में सम्पन्न होने वाली क्रिया वाष्पोत्सर्जन कहलाती है।
48- लोहा एन्जाइम्स को सक्रिय करता है, मैग्निशियम वसा का संष्लेशण करती है, क्लोरीन प्रकाश संश्लेशण में इलेक्ट्रानों का स्थानान्तरण करती है, नाइट्रोजन प्रोटीन का संश्लेषण करती है।
49- लम्बे समय तक कठोर शारीरिक कार्य के पश्चात् मांसपेसियों में थकान अनुभव होने का कारण ग्लूकोज का अवक्षय होना है।
50- इफेड्रिन एक औषधि है जिसका उपयोग अस्थमा रोग में होता है इसे जिम्नोस्पर्म से निकाला जाता है।

General Science 2018 in Hindi

51- मछली के मांस में बहुअसंतृप्त वसा अम्ल होते है। इसलिए इसका उपभोग अन्य पशुओं के मांस की तुलना में स्वास्थ्यकर माना जाता है।
52- घोंसला बनाने वाला एक मात्र सर्प नागराज (किंग कोबरा) है।
53- वृक्ष की आयु का वर्षों में निर्धारण उसमें उपस्थित वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर किया जाता है।
54- जनसंख्या एवं मानव जाति के महत्वपूर्ण आंकड़ों के अध्ययन को जनांकिकी कहते है।
55- एजोला नीलहरित शैवाल एवं एल्फाल्फा जैव उर्वरक के रूप प्रयोग होते है।

General Science 2018 in Hindi

56- आँख का वह भाग जिसमें वर्णांक होल होता है तथा जो किसी व्यक्ति की आँखों का रंग निश्चित करता है, उसे आइरिस भाग कहते हैं।
57- कीटों के वैज्ञानिक अध्ययन को एन्टोमोलॉजी कहते हैं।
58- केला और नारियल एकबीजपत्री फल हैं।
59- अधिक आर्द्रता वाले क्षेत्रों या दलदली क्षेत्र की वनस्पतियां हाइग्रोफाइट के अन्तर्गत आती हैं।
60-वायुगुहिका की उपस्थिति जल पादप के अनुकूलन होती है।

Continue…

61- प्रकाश संश्लेषण के दौरान पैदा होने वाली आक्सीजन का स्त्रोत जल होता है।
62- शुतुरमुर्ग आकार में सबसे बड़ा पक्षी होता है।
63- केंचुए के कोई नेत्र नही होता है।
64- एजोला को जैव उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है।
65- डायनासोर मेसोजोइक सरीसृप प्रजाति में आते थे।

General Science 2018 in Hindi

66- मानवशरीर में सबसे लम्बी हड्डी ऊरू (जाँघ) की होती है।
67- पोषक घोल में सूक्ष्म पादप अंशो को विकसित करना ऊतक संवर्धन कहलाता है।
68- पोलियो का टीका सबसे पहले जान साल्क ने तैयार किया था
69- मनुष्य के आँख में प्रकाश तरंगें अक्ष पटल पर स्नायु उद्वेगों में परिवर्तित होती हैं।
70- थायराक्सीन थायराइड ग्रन्थि द्वारा स्रावित होता है।

General Science 2018 in Hindi

71- एड्रिनल ग्रन्थि को आपातकालीन ग्रन्थि भी कहते है।
72- वनस्पति विज्ञान की वह शाखा जिसमें शैवालों का अध्ययन किया जाता है, फाइकोलॉजी कहलाती है।
73- फीताकृमि अनॉक्सी-श्वसन करता है।
74- अधिपादप (एपीफाइट) ऐसे पौधे है जो केवल आश्रय के लिए अन्य पौधे पर निर्भर करते है।
75- अदरक राइजोम है।

Continue…

76- वृक्क जब काम करना बन्द कर देता है, तो मनुष्य के रूधिर में से डायलिसिस द्वारा विषाक्त तत्वों को पृथक किया जाता है।
77- अन्तःशोषण के कारण जल में रखने पर बीज फूल जाते है।
78- हमारी जीभ का वह भाग जो मीठा स्वाद बताता है वह अग्रभाग होता है।
79- पौधे नाइट्रोजन को नाइट्राइट के रूप में ग्रहण करते हैं।
80- फलीदार पादप कृषि में महत्वपूर्ण है क्योकि नाइट्रोजन स्थिर करने वाले जीवाणु का उनमें साहचर्य होता है।

General Science 2018 in Hindi

81- हदय की धड़कन को नियन्त्रित करने के लिए पेसमेकर इस्तेमाल किया जाता है।
82- ऊतक संवर्धन के दो पाइलट संयन्त्रों की स्थापना नई दिल्ली व पुणे में की गई।
83- फॉस्फोरस डालने से पौधो के विकास मे सहायता मिलती है।
84- जीवन की उत्पत्ति जल में हुई थी |
85- जैव प्रौद्योगिकी विभाग विज्ञान एवं प्रौधोगिकी मन्त्रालय के अधीन है।

General Science 2018 in Hindi

86- जब कोई व्यक्ति सांस लेता है तो ऑक्सीजन रूधिर में हीमोग्लोबिन से संयोग करती है।
87- मानव शरीर की संरचना का पता लगाने वाला पहला वैज्ञानिक एंड्रियास विसैलियम था।
88- मनुष्य में अवशेषी अंग कर्णपल्लव पेशियां हैं।
89- उत्परिवर्तन का सिद्धान्त डी व्रीज ने दिया था ।
90- मस्तिष्क का जो भाग बुद्वि कहलाता है, उसे वैज्ञानिक भाषा में सेरीब्रल हेमीस्फियर कहते हैं।

General Science 2018 in Hindi

91- जीन डी0एन0ए0 के बने होते हैं।
92- यदि पौधे को अंधेरे में उगाया जाय तो वह लम्बा हो जाता है क्योकि उसमें ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है।
93- ए0टी0पी0 का निर्माण माइटोकोण्ड्रिया में होता है।
94- राष्ट्रीय जैव उर्वरक विकास केन्द्र गाजियाबाद में स्थित है।
95- जन्तु कोशिका में सेल्यूलोज नही पाया जाता है।

Continue…

96- अर्धसूत्रण के विभाजन के फलस्वरूप बनी संतति कोशिकाएं मातृकोशिकाओं से भिन्न होती है क्योकि अर्धसूत्री विभाजन क्रिया के दौरान जीन विनिमय होता है।
97- वेसोप्रेसिन मूत्र के सान्द्रण से सम्बधित है।
98- स्तनधारियों में मुख्य उत्सर्जी पदार्थ यूरिया होता है।
99- कॉपर-टी का कार्य ब्लास्टोसिस्ट के आरोपण को रोकना है।
100- मेढक के लारवा (टेडपोल) में गिल्स में की उपस्थिति इंगित करती है कि मेढक गिल्सयुक्त पूर्वजों से विकसित हुआ है।

 

General Science 2018 in Hindi

101- चिरनोजेम्स मिटटी संसार की सबसे घनी मिट्टी है |
102- कैंसर कोशिकाएँ विकिरणों (रेडिएशन्स) द्वारा सामान्य कोशिकाओं की तुलना में जल्दी नष्ट हो जाती है क्योकि इनमें कोशिका विभाजन तीव्र गति से होता है।
103- पादप विविधता को संरक्षित करने के लिए जैव मण्डल संरक्षण का उपयोग अधिक प्रभावीशाली होता है।
104- आजकल जन्तु कोशिका संवर्धन तकनीक का सर्वाधिक उपयोग वैक्सीन निर्माण में होता है।
105- कृत्रिम पेसमेकर के रोपण का केन्द्र साइयनुएट्रियलनोड होगा।

Continue…

106- किसी जाति की उत्पत्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण जननात्मक पृथक्करण है।
107- चन्द्रमा पर जीवन न होने का कारण ऑक्सीजन की अनुपस्थिति है।
108- एल0एस0डी0 एक विभ्रमक (हेलूसिनोजेनिक) है।
109- मानव के स्वच्छ मण्डल कार्निया में रक्त का संचरण नहीं होता है।
110- अन्तः प्रद्रव्यी जालिका कोशिका अंगक प्रोटीन के ग्लाइकोसाइलेसन से सम्बन्धित होती है।

General Science 2018 in Hindi

111- यकृतशोथ – बी (हिपेटाइटिस बी) जो यकृत को प्रभावित करता है वास्तव में एक विषाणु (वायरस) होता है।
112- अग्नाशय मानव शरीर का दूसरा सबसे बडा ग्रन्थि युक्त अंग है एवं यह अन्तःस्रावी एवं बहिस्रावी दोनों प्रकार की ग्रन्थि है।
113- एकबीजपत्री पौधों की पत्तियां संकरी होती है जबकि द्विबीजपत्री पौधो की पत्तियां चौड़ी होती हैं।
114- क्रायोजनिक्स का उपयोग मज्जा कोशिकाओं को संरक्षित रखने में , अत्यन्त कम रक्त बहाये ऑपरेशन में, एवं खाद्य पदार्थ के संरक्षण में किया जा सकता है।
115- सूक्ष्म एवं बड़े दोनो प्रकार के जीवों मे होने वाली प्रक्रिया अवायुवीय श्वसन कहलाती है, केवल सूक्ष्म जीवों मे होने वाली क्रिया किण्वन कहलाती है।

General Science 2018 in Hindi

116- उदर के लगा हुआ मानव आंत का लघु ऊपरी भाग गृहणी (ड्यूओडिनम) कहलाता है।
117- रक्त ग्लूकोज स्तर सामान्यतः भाग प्रति मिलियन (ppm) में व्यक्त किया जाता है।
118- ऑक्टोपस एक मृदुकवची (मोल्यूज) है।
119- यदि जल का प्रदूषण वर्तमान गति से होता रहा तो अन्ततः जल पादपों के लिए ऑक्सीजन के अणु अप्राप्य हो जायेगें ।
120- प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में प्रकाश ऊर्जा , रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित होती है ।

Continue…

 

121- जेरेन्टोलॉजी वृद्ध अवस्था के अध्ययन को कहा जाता है।
122- पंतगा बारूदी सुरंगो का पता लगाने में उपयोगी होते हैं।
123- सब्जी विज्ञान के अध्ययन को ओलेरीकल्चर कहते है।
124- यीस्ट और मशरूम फफूँद (फंजाई) होते है।
125- पौधे का पत्ती वाला भाग श्वसन करता है।

General Science 2018 in Hindi

126- मरूस्थलीय क्षेत्र में उगने वाली वनस्पतियों को जीरोफाइट कहते हैं।
127- एल्फल्फा एक प्रकार की घास का नाम है।
128- सर्वाधिक प्रकाश संश्लेषित क्रियाकलाप प्रकाश के नीले व लाल क्षेत्र में चलता है।
129- हमारे छोड़ी हुयी सांस की हवा में कार्बनडाइआक्साइड की मात्रा 4 प्रतिशत होती है |
130- भोजन के लिए विभिन्न जीव एक-दूसरे पर आश्रित रहते है।इस प्रकार एक शृंखला का निर्माण होता है इस शृंखला के प्रारम्भ में हरे पौधे होते हैं।

General Science 2018 in Hindi

131- सील स्तनपायी जाति के जीव होते है।
132-श्वसन क्रिया में वायु के नाइट्रोजन घटक की मात्रा में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
133- विकास का सिद्धान्त चार्ल्स डार्विन द्वारा प्रतिपादित किया गया था।
134- मनुष्य के शरीर में पसलियों के 12 जोड़े होते हैं।
135- मनुष्य आर्द्रता व गर्मी में परेशानी महसूस करता है। इसका कारण है कि पसीना आर्द्रता के कारण वाष्पित नही होता हैं।

General Science 2018 in Hindi

136- खुजलाने से खाज मिटती है क्योंकि इससे कुछ तंत्रिकाऐं उददीप्त होती है जो मस्तिष्क को प्रतिहिस्टामिनी रसायनों का उत्पादन बढाने का निर्देश देती है।
137- एस्ट्रोजन हार्मोन डिम्ब ग्रन्थि द्वारा स्रावित होता है।
138- इण्डोल ऐसीटिक अम्ल ऑक्सीन होता है।
139- जस्ता (जिंक) में तनु सल्फ्यूरिक अम्ल मिलाकर हाइड्रोजन गैस प्राप्त की जाती है।
140- पारे में बहुच उच्च आयनन ऊर्जा तथा क्षीण धात्विक बन्ध होता है इसलिए पारा शून्य डिग्री सेल्सियस पर भी द्रव बना रहता है।

Continue…

141- तत्वों के रासायनिक वर्गीकरण का आधुनिक नियम तत्वों के परमाणु क्रमांक पर आधारित है।
142- जल एक यौगिक है चूंकि यह रासायनिक बन्धनों से जुड़े दो भिन्न तत्व रखता है। जल तत्व (एलिमेण्ट) नहीं है।
143- जो उत्प्रेरक अभिक्रिया के वेग को कम करते है उन्हें ऋणात्मक उत्प्रेरक कहते हैं।
144- कैल्कोपाइराइट कॉपर का अयस्क है।
145- ट्रिशियम (ट्राइटियम) में इलैक्ट्रॉन, प्रोटॉन व न्यूट्रॉन 1 : 1 : 2 के अनुपात में होते है।

General Science 2018 in Hindi

146- तनु आयोडिन विलयन की एक बूँद के साथ स्टार्च नीला रंग देता हैं।
147- अम्ल में प्रोटॉन प्रदान करने की प्रवृति होती है।
148- मार्बल एक यौगिक का उदाहरण है।
149- मेक्स प्लांक जर्मनी के थे जिन्हे क्वाण्टम सिद्वान्त की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था।
150- न्यूट्रॉन आवेश रहित होते हैं।

General Science 2018 in Hindi

151- एल्कोहल, बेन्जीन एवं पेट्रोल के मिश्रण को पावर एल्कोहल कहते हैं।
152- पिक्रिक अम्ल का रासायनिक नाम 2, 3, 6 ट्राइनाइट्रोफिनोल है।
153- ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम, ‘ऊर्जा संरक्षण का नियम’ भी कहलाता है।
154- वे अभिक्रियाऐं जो केवल एक दिशा में होती हैं, अनुत्क्रमणीय अभिक्रियाएं (इर्रिवर्सिबल रिएक्शन्स) कहलातीं हैं।
155- अलवाय में मोनोजाइट को संसाधित करने वाली फैक्ट्री है।

General Science 2018 in Hindi

156- हड्डियों और दाँतों में कल्सियम फॉस्फेट होता है।
157-180 ग्राम जल में जल के 10 मोल होते है।
158- इलैक्ट्रान तब तक युग्मित नही होते, जब तक कि उनके लिए प्राप्त रिक्त कक्ष समाप्त ना हो जायें – यह सिद्वान्त हुण्ड का नियम कहलाता हैं।
159- सबसे हल्की धातु लीथियम है।
160- आर्सेनिक एक उपधातु है।

Continue…

161- कैथोड किरणें, इलैक्ट्रानों की किरण पुंज है।
162- किसी आदर्श गैस की आन्तरिक ऊर्जा उसके आयतन पर निर्भर करती है।
163- आयरन पायराइटस को ‘झूठा सोना’ कहते हैं।
164- हाइड्रोजन तत्व, सबसे अधिक संख्या में यौगिक बनाता है।
165- हमारे पृथ्वी का भू-भाग ग्रीन हाउस के नाभिकीय परिक्षण के प्रभाव से गर्म होता है।

General Science 2018 in Hindi

166- प्रयोगशाला में प्रथम संश्लेषित कार्बनिक यौगिक यूरिया है।
167- फास्फोरस का सबसे अधिक अभिक्रियाशील रूप पीला फास्फोरस है जो हवा में स्वतः ही जल उठता है। इसलिए इसे जल में डुबो कर रखते हैं।
168- लाइपेस एन्जाइम, ट्रांसग्लिसराइडों को वसा अम्लों तथा ग्लिसरोल में अपघटित कर देता है।
169- शरीर में सोडियम तथा पोटैशियम आयनों की भूमिका परासरण दाब को संतुलित करना है।
170- नोबल गैसें एक परमाणवीय, रंगहीन एवं गन्धहीन तथा रासायनिक रूप से अत्यन्त अक्रियाशील होती हैं।

General Science 2018 in Hindi

171- ठोस ईंधन का गैसीय ऊर्जा संवाहक में स्थानान्तरण को गैसीकरण कहते हैं।
172- नाइट्रोजन वनस्पति एवं जन्तु प्रोटीन का मुख्य घटक है।
173- लाल फास्फोरस एक मोमी ठोस है जबकि सफेद फास्फोरस अक्रिस्टलीय है। लाल फास्फोरस गन्धहीन होता है जबकि सफेद फास्फोरस लहसुन गंध देता है।
174-सोडियम क्लोराइड की उपस्थिति में प्लास्टर ऑफ पेरिस की स्थापन दर में वृद्वि होती है।
175- कैल्सियम सल्फेट की उपस्थिति जल को कठोर बना देती है और यह पीने योग्य नही होता है।

Continue…

176- बादलों के वायुमण्डल में तैरने का कारण उनका कम घनत्व का होना है।
177- साधारण बिजली के बल्ब का अपेक्षाकृत अल्पजीवन होता है क्योंकि फिलामेंट का तार एकसमान नही होता तथा बल्ब पूर्ण रूप से निर्वातित नही किया जा सकता।
178- तापमान बढाने से द्रवों की श्यानता (विस्कासिटी) घटती है एवं तापमान बढाने से गैसों की श्यानता बढती है।
179- वायु को सबसे अधिक प्रदूषित कार्बनमोनोक्साइड करता है कार्बनमोनोक्साइड हीमोग्लोबिन के साथ मिलकर उसे ऑक्सीजन अवशोषण के अयोग्य बनाती है। इसलिये इसका वातावरण में इसका पाया जाना खतरनाक होता है।
180- प्रथम विश्व युद्व में मस्टर्ड गैस का प्रयोग एक रासायनिक आयुध के रूप में किया गया था।

General Science 2018 in Hindi

181- पैट्रोलियम परिशोधन के पश्चात् पैराफिन प्राप्त होता है जिसे ‘ब्यापारिक वैसलीन’ भी कहा जाता है।
182- संगमरमर कैल्सियम से प्राप्त होता है।
183- पेनिसिलीन की खोज अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने की थी।
184- ऑक्सीजन तथा भारी हाइड्रोजन के यौगिक को गुरूजल कहते हैं।
185- एप्सम सॉल्ट को मैग्निशियम सल्फेट कहते हैं।

General Science 2018 in Hindi

186- ब्लीचिंग चूर्ण का प्रयोग मुख्य रूप से जल को विसंक्रमित करने के लिए होता है।
187- आर्सेनिक-74 ट्यूमर, केबाल्ट-60 कैंसर , आयेडिन-131 थायरॉयड ग्रन्थि की सक्रियता, सोडियम-24 रक्त व्यतिक्रम में प्रयोग किया जाता है।
188- फ्लोरोसेन्ट ट्यूब (प्रतिदिप्ति बल्ब या ट्यूब लाइट ) में नियॉन गैस भरी जाती है।
189- रक्त रोगों के उपचार को ‘‘जीन थैरपी ‘‘ कहा जाता है।
190- एथिलीन का प्रयोग कृत्रिम रूप से फलों को पकाने के लिए किया जाता है।

Continue…

191- सर्वाधिक स्थायी तत्व ऑक्सीजन है।
192- लोहे पर कलई चढाने के लिए जस्ते का प्रयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया को यशदलेपन (गैल्वनाइजेशन) कहते हैं।
193- फ्यूज में प्रयोग होने वाला तार उच्च प्रतिरोध शक्ति तथा निम्न गलनांक का होता है।
194- हीमोग्लोबीन में आयरन, क्लोरोफिल में मैग्निशियम, पीतल में ताँबा एवं विटामिन बी12 में कोबाल्ट उपस्थित होता है।
195- हैलोजन गैसों में सबसे अभिक्रियाशील गैस फ्लोरीन होती है।

General Science 2018 in Hindi

196- कोयला तथा हाइड्रोकार्बन को दहन करने पर उत्पन्न प्रदुषण कार्बनमोनोऑक्साइड तथा कार्बनडाईऑक्साइड के मिश्रण होता है।
197- अमोनिया एक रासायनिक यौगिक है।
198- प्राकृतिक रबड़ आइसोप्रीन का बहुलक है। प्राकृतिक रबड़ लैटेक्स ( दूध ) के रूप में पेड़ों से निकाली जाती है।
199- वाहनों से निकलने वाले धुऐं में सीसा एक प्रमुख हानिकारक तत्व है इससे मानसिक रोग होता है।
200- अम्लीय स्त्रवण जठर की विशिष्ठता है।

General Science 2018 in Hindi

201- पानी का भारीपन सोडियम और मैग्निशियम के सिलिकेटो के कारण होता है।
202- जल में अमोनिया आसानी से घुल जाता है।
203- सोडियम क्लोराइड लवणो का सागरीय जल की लवणता में अधिकतम योगदान होता है।
204- मिथाइल एल्कोहल पीने से अन्धता आती है।
205- गन मैटल , ताँबा, टिन और जिंक का मिश्रधातु है।

General Science 2018 in Hindi

206- एन्थ्रासाइट कोयले में सर्वाधिक कार्बन की मात्रा होती है। बिटुमिनस कोयला विश्व में सर्वाधिक पाया जाता है। पीट कोयला सबसे निम्न कोटि का कोयला है।
207- संगमरमर के टुकड़ों पर हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालकर कार्बनडाईऑक्साइड गैस प्राप्त की जाती है।
208- किसी अम्ल का तुल्यांकी भार उसके अणुभार को क्षारकता से विभाजित कर प्राप्त करते हैं।
209- काँच को लाल रंग गोल्डक्लोराइड प्रदान करता है।
210- हाइड्रोजनपरॉक्साइड एक अपचायक , आक्सीकारक एवं विरजंक के रूप में कार्य कर सकता है परन्तु वह निर्जलीकारक की तरह व्यवहार नही कर सकता है।

Continue…

 

211- वैद्युत संयोजक यौगिक में इलैक्ट्रॉन एक परमाणु से दूसरे परमाणु में स्थानान्तरित हो जाते है।
212- मरकरी को आयरन धातु के पात्र में रखा जाता है।
213- क्लेरोफार्म, हवा एवं प्रकाश से क्रिया कर फॉस्जीन गैस बनाती है। इसलिये क्लोरोफॉर्म को रंगीन बोतलो में ऊपर तक भरा जाता है।
214- उर्ध्वपातन विधि द्वारा अमोनियम क्लोराइड व सोडियम क्लोराइड के मिश्रण के पृथक किया जाता है।
215- किसी परमाणु के गुण उसकी इलैक्ऱोनिक संरचना पर निर्भर करता है।

General Science 2018 in Hindi

216- पंचम समूह के तत्वों में बिस्मथ का आक्सॉइड अधिक क्षारीय होता है।
217- आण्विक हाइड्रोजन के आर्थो एवं पैरा रूपों के नाभिकिय चक्रण के द्वारा विभेदित करते है।
218- सबसे हल्का कण इलैक्ट्रॉन है।
219- सीमेन्ट के उत्पादन में काम आने वाले कच्चे पदार्थ बिना बुझा चूना एवं जिप्सम हैं। सीमेन्ट का जमना (क्योरिंग) एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (एक्सोथर्मिक रिएक्शन) है।
220- धातुओं में मुक्त इलैक्ट्रॉनों के दबाव के कारण प्रकाश का परावर्तन होने से चमक आती है।

General Science 2018 in Hindi

221- ऊष्माक्षेपी वह क्रिया है जिसमें अभिकारक पदार्थो की ऊर्जा उत्पादकों से अधिक होती है।
222- वह जलीय विलयन जिसके पी0एच0 का मान शून्य होता है, अम्लीय होता है।
223- थैलियम को Tl थोरियम को Th थूलियम को Tm एवं टर्बियम को Tb कहते हैं।
224- आइसोटोन में न्यूट्रानों की संख्या समान होती हैं।
225- इलैक्ट्रान की तरंग प्रकृति सर्वप्रथम डी0 ब्रॉग्ली ने दी थी।

General Science 2018 in Hindi

226- किसी तत्व के दो इलैक्ट्रोनो के लिए सभी क्वाण्टम संख्याऐं समान नही हो सकतीं।
227- जिर्कोनियम एवं सिलिकन अर्धचालक हैं।
228- आवर्तसारणी में तत्वों को बढती हुयी परमाणु संख्या के क्रम में रखा गया है।
229- पेट्रोल, ऐल्केन का मिश्रण होता है।
230- वाटरवर्क्स के द्वारा जिस जल की आपूर्ति होती है उसे क्लोरीनीकरण के द्वारा शुद्व करते है।

Continue…

231- ग्लूकोज के किण्वन में अन्त में कार्बनडाइऑक्साइड तथा जल प्राप्त होता है।
232- साडियम पामीटेड एक साबुन है, गैलने एक अयस्क है, एन0पी0के0 एक उर्वरक है, सेलूलोज एक प्राकृतिक पॉलीमर है।
233- अक्रिय गैसों की संयोजकता शून्य होती है, ये एक-परमाणुक होती हैं।
234- बिटामिन बी-12 में परमाणु धातु उपस्थित होती है, जिसे कोबाल्ट कहते हैं।
235- ग्रेफाइट, विद्युत का सुचालक एवं कार्बन का अपररूप है। यह (परमाणु रिएक्टरों में) मन्दक के रूप में भी प्रयुक्त होता है।

General Science 2018 in Hindi

236- कपड़े धोने की प्रक्रिया में साबुन जल की धुलाई क्षमता में वृद्वि करता है (जल का पृष्ट तनाव कम करके)।
237- ठोस कार्बनिक वर्ज्य का द्रव ईंधन में सीधा स्थानान्तरण बायोगैस कहलाता है।
238- क्रिस्टलीकरण के द्वारा ठोस का शुद्वीकरण करके पुनः ठोस बना लिया जाता है। उर्ध्वपातन के द्वारा कपूर को अलग किया जाता है। आसवन विधि के द्वारा द्रव का शुद्वीकरण किया जाता है। क्रोमैटोग्राफी में अधिशोषण प्रक्रिया बनायी जाती है।
239- अमोनियम सल्फेट एक उर्वरक है, सोडियम परआयोडेट एक आक्सीकारक है, मैग्नीज डाइआक्सॉइड शुष्क सेल में प्रयुक्त होता है।
240- सीमेंट में जिप्सम का योग उसकी स्थापन दर को मंद करने के लिए किया जाता है।

General Science 2018 in Hindi

241- पोर्टलैण्ड सीमेंट का अविष्कार जोसफ अस्पडीन ने किया था।
242- क्लोरोफोर्म गैस प्रकाश की उपस्थिति में जहरीली फॉस्जीन गैस बन जाती है।
243- ठण्डे देशों में पारे के स्थान पर एल्कोहल को तापमापी द्रव के रूप में वरियता दी जाती है क्योकि एल्कोहल का हिमांक पारे से कम होता है।
244- एट्रोपीन औषधि का उपयोग हृदय की तकलीफ कम करने में किया जाता है। ईथर का प्रयोग स्थानीयसंज्ञाहरण (लोकल एनेस्थेसिया) में प्रयोग होता है। नाइटोग्लिसीरीन तार विस्फोटन में प्रयोग की जाती है। पाइरेथ्रियन का उपयोग मच्छरों के नियन्त्रण के लिए किया जाता है।
245- ग्लोबल वार्मिंग के लिए कार्बनडाइऑक्साइड गैस अधिक जिम्मेदार है।

Continue…

246- सभी गैसें निम्न दाब और उच्च ताप पर आदर्श गैस के रूप में व्यवहार करती है।
247- हाइड्रोजन सबसे अच्छा ईधन है क्याकि इसका उष्मीय मान सर्वाधिक होता है एवं इसका अवशेष भी सबसे कम होता है परिणामस्वरूप ये सबसे कम पर्यावरणीय प्रदूषण करता है।
248- कैप्सूल का आवरण स्टार्च का बना होता है।
249- टाइटेनियम डाईऑक्साइड का प्रयोग सफेद पेंट बनाने के लिए किया जाता है।
250- एक्स रे की खोज डब्ल्यू के0 रोन्टजन ने की थी।

general science notes को पीडीऍफ़ में डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें – download (size – 177 KB)

NCERT राजनैतिक विज्ञान पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें Click Here

आप इसे भी पढ़ सकते हैं-

अगर आप इसको शेयर करना चाहते हैं |आप इसे Facebook, WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं | दोस्तों आपको हम 100 % सिलेक्शन की जानकारी प्रतिदिन देते रहेंगे | और नौकरी से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं की नोट्स प्रोवाइड कराते रहेंगे |

Disclaimer:currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment