B.Ed./M.Ed.

अधिगम (सीखना) व परिपक्वता में अंतर | adhigam paripakvata me antar

अधिगम (सीखना) व परिपक्वता में अंतर
अधिगम (सीखना) व परिपक्वता में अंतर

अधिगम (सीखना) व परिपक्वता में अंतर | Difference Between Learning and Maturation in Hindi | adhigam paripakvata me antar

अधिगम (सीखना) व परिपक्वता में अंतर – यद्यपि परिपक्वता और सीखने को सामान्य तौर पर एक ही समझा जाता है किन्तु इसमें निम्नलिखित भिन्नता पायी जाती है-

1. परिपक्वता से हमारा तात्पर्य मात्र शारीरिक अभिवृद्धि व विकास से है, जबकि सीखना बालक के व्यवहार व प्रतिक्रियाओं में परिवर्तन से है।

2. परिपक्वता वातावरण से प्रमाणित होती है तथा इसमें मात्र शारीरिक एवं सामाजिक परिवर्तन होता है, जबकि अधिगम द्वारा वातावरण के साथ-साथ परिस्थितियों में भी परिवर्तन लाया जा सकता है।

3. परिपक्वता स्वाभाविक अभिवृद्धि है व इसमें अनुभव का कोई स्थान नहीं होता, जबकि अधिगम केवल अनुभव द्वारा ही सम्भव है।

4. परिपक्वता स्वाभाविक एवं प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसमें अभ्यास की कोई आवश्यकता नहीं होती है, जबकि अधिगम में अभ्यास की आवश्यकता होती है।

5. परिपक्वता जन्मजात प्रक्रिया है, जबकि अधिगम अर्जित प्रक्रिया है।

6. परिपक्वता द्वारा जातिगत आनुवांशिक विशेषताओं की अभिवृद्धि होती है, जबकि अधिगम द्वारा व्यक्तिगत विशेषताओं व कौशलों में प्रगति होती है।

7. परिपक्वता एक स्थिति विशेष की ओर संकेत करती है, जबकि अधिगम एक अनवरत प्रक्रिया की ओर संकेत करता है।

इसी भी पढ़ें…

  1. थाईडाइक के सीखने के सिद्धांत
  2. पुनर्बलन का सिद्धांत/ हल का सिद्धांत
  3. बान्डुरा का सामाजिक अधिगम सिद्धांत
  4. क्रिया-प्रसुत का अधिगम् सिद्धांत
  5. पावलव का अनुकूलित अनुक्रिया सिद्धांत
  6. कोहलर का अर्न्तदृष्टि या सूझ का सिद्धांत
  7. जीन पियाजे का संज्ञानवादी सिद्धांत

इसी भी पढ़ें…

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment