भूगोल / Geography

समुद्र और समुद्र की गतियां

समुद्र और समुद्र की गतियां
समुद्र और समुद्र की गतियां

समुद्र

जल की उपस्थिति के कारण ही पृथ्वी आकाश से नीले रंग की दिखायी देती है। जिससे इसे नीला ग्रह (Blue Planet) कहते हैं। सम्पूर्ण भूमण्डल के 71% भाग में जल तथा शेष 29% भाग में स्थल का विस्तार है। जल से घिरे भू-भाग को जलमण्डल कहते हैं। इसमें महासागर, सागर तथा खाड़ियाँ सम्मिलित हैं। पृथ्वी की सम्पूर्ण जलराशि का 97% भाग महासागरीय जल है। अनेक प्रकार के लवणों के घुले रहने के कारण समुद्री जल खारा होता है। अधिक लवणता से सागरीय जल की वाष्पीकरण की गति धीमी हो जाती है, जिससे जल का घनत्व बढ़ जाता है। महासागरीय जल में सर्वाधिक 77.8% सोडियम क्लोराइड पाया जाता है। समुद्र में खारी पानी होता है। अतः नमक भी बनाया जाता है। वर्षा वाली हवाएँ, आने-जाने के मार्ग, मछली के रूप में करोड़ों लोगों के भोजन की व्यवस्था, बहुमूल्य मोती, नमक तथा अन्य खनिज एवं जलवायु का सन्तुलन इन्हीं के कारण बना रहता है।

समुद्र की गतियां

महासागर का जल कभी भी शान्त नहीं रहता। पृथ्वी के परिभ्रमण, ग्रहों की गुरुत्वाकर्षण शक्ति तथा पवनों के कारण सागरीय जल भी गतिमान हो जाता है। महासागर में तीन प्रकार की गति होती है – (1) तरंग या लहरें (Waves), (2) समुद्री धाराएँ (Currents) तथा (3) ज्वार-भाटा (Tides) । समुद्र में लहरों का जन्म पवनों के प्रवाहित होने के कारण होता है। लहरों से समुद्री जल ऊपर-नीचे उठता गिरता रहता है। समुद्री धाराएँ नदी की भाँति एक निश्चित दिशा में प्रवाहित होती हैं। इनके द्वारा विशाल समुद्री जलराशि स्थानान्तरित होती है। महासागर की ये सबसे महत्त्वपूर्ण गतियाँ हैं-

(1) पृथ्वी की घूर्णन गति । (2) स्थायी हवाओं का प्रवाह। (3) तापमान की भिन्नता । (4) सागरीय जल की लवणता । (5) महाद्वीपीय तटों का आकार । (6) वायुदाब की भिन्नता । (7) गुरुत्वाकर्षण बल एवं विक्षेपक बल। (8) वर्षा की मात्रा ।

इसी भे पढ़ें…

Disclaimer:currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment