भूगोल / Geography

भारत की प्रमुख जनजातियाँ। Major tribes of India In Hindi

भारत की प्रमुख जनजातियाँ

भारत की प्रमुख जनजातियाँ (Major tribes of India)-दुनिया की सबसे बड़ी जनजातियों की आबादी भारत में रहती है। भारत में संविधान द्वारा चिन्हित की गयी जनजातियों को अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribe) कहा जाता है जिनकी अपनी अलग-अलग परम्पराएँ और संस्कृतियाँ हैं। भारत के सभी राज्यों में अधिसूचित की गयी अनुसूचित जनजातियों की कुल संख्या 705 है। यदि जनसंख्या के हिसाब से देखा जाये तो भारत की सबसे बड़ी जनजाति “भील” है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में भील जनजाति की जनसंख्या 16,908,907 है। भील जनजाति की कुल जनसंख्या में 8,620,117 पुरुष तथा 8,450,932 महिलाएं शामिल हैं।

भारत की प्रमुख जनजातियाँ

भारत की प्रमुख जनजातियाँ

भारत की प्रमुख जनजातियाँ

भारत की प्रमुख जनजातियाँ-इस देश की बड़ी जनजातियों में भील, गोंड, संथाल, बोड़ो, नाइकडा, ओराओं, सुगाली, गुज्जर, मुंडा, खोंड, कोली महादेव, सहरिया, खासी, कोल, वर्ली, कोकना, कवर, भुमीज, लुशाई, गारो, कोया, मिरी, हलबा, धरूया और त्रिपुरी इत्यादि प्रमुख हैं।

15वीं जनगणना 2011 के अंतिम आँकड़ों के अनुसार, भारत की तीन सबसे बड़ी जनजातियाँ हैं:

  1. भील>2.गोंड>3.संथाल

जनजातियों की जनसंख्या

15वीं जनगणना 2011 के अंतिम आँकड़ों के अनुसार, भारत में अनुसूचित जनजाति की संख्या 10,42,81,034 है, जो देश की कुल जनसंख्या का 8.6% है। समस्त अनुसूचित जनजाति जनसंख्या में 5,24,09,823 (50.26%) पुरुष और 5,17,71211 (49.74%) महिला जनसंख्या है।

भारत में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति मध्य प्रदेश (1,53,16,784) में पायी जाती है, जो राज्य की समस्त जनसंख्या का 21.1% है। अनुसूचित जनजाति प्रतिशत के आधार पर, राज्यों/के.शा.प्र. में से लक्षद्वीप में सर्वोच्च (94.8%) प्रतिशतता में पायी जाती है। उसके पश्चात् मिजोरम (94.4%) का स्थान है।

पुदुच्चेरी, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा तथा पंजाब में कोई भी अनुसूचित जनजाति नहीं पायी जाती है।

दादरा एवं नगर हवेली में संख्या की दृष्टि से सर्वाधिक (1,78,564) अनुसूचित जनजाति पायी जाती हैं, जो किसी केन्द्र शासित प्रदेश में सर्वाधिक है।

भारतीय संविधान में मूलरूप से 212 जनजातियों को अनुसूचित जनजातियाँ घोषित किया गया था। किन्तु वर्तमान में अनुसूचित जनजातियों की सूची में 550 जनजातियाँ शामिल हैं।

वर्ष 2011 में अनुसूचित जनजाति का लिंगानुपात 990 है, जो 2001 के लिंगानुपात (978) से 12 अधिक है।

जनजातियों में सर्वाधिक लिंगानुपात गोवा (1046) राज्य का और सबसे कम जम्मू-कश्मीर (924) का है।

राज्य

जनजातियाँ

1.अरूणाचल प्रदेश आपतानी, डफला, मिश्मी, सिंगफो, अबोर, अका
2.नागालैंड नागा, कोन्याक, सेमा, गारो, कचारी, कूकी, मिकिर, अंगामी
3.मणिपुर अंगामी, कोम, माओ, मारिंग, तारो, मैकी
4.मिजोरम मीजो, लाखेर, पावी, चकमा, गारो, कुकी,हाजगा
5.मेघालय खासी, गारो, मिकिर, जयंतिया, हाजंग, हमार लाखेर, सितेंग
6.त्रिपुरा त्रिपुरा, मोग, रियांग, हलाम, लुसाई, ओरांग,उचई, जमातिया
7.असम चकमा, डिमासा, हाजेंग, सिथेंग, लालुंग
8.अंडमान निकोबार सेंटलीज, ओंग, जारवा, शोम्पेन
9.लक्षद्वीप मालमिस
10.सिक्किम लेपचा, भूटिया, शेरपा
11.पजाब सांसी
12.जम्मू-कश्मीर बकरवाल, गुज्जर, मौन, चांग्पा, बाल्टी, गद्दी, सिप्पी
13.हिमाचल प्रदेश गद्दी, किनौर, जाद, गुज्जर, पंगवाली, स्वागला
14.छत्तीसगढ़ आगारिया, धनवार कमार, कोडाकू, मुंडा खरिया, सौर
15.उत्तराखंड

उत्तर प्रदेश

जौनसारी, बुक्सा, भोटिया

थारू राजी

16.पश्चिम बंगाल भूमिज,असुर,हो,कोरा,लेपचा,राव मुंडा, लोधा
17.मध्य प्रदेश भील, अगरिया, कोल, कारकू, कमार, बौंगा, गोंड, हल्बा
18.राजस्थान भील, मीणा, गरासिया, बंजारा, बागड़ी भटेलिया
19.झारखण्ड संथाल, मुंडा, हो, बिरहोर, उरांव, कोरवा, खरिया, माल-पहाड़िया, असुर
20.महाराष्ट्र बरदा, बावचा, भुजिया, बिरहुल, धनवार, धोडिया, थोटी, भील, कोल, वरली
21.गुजरात भील, बंजारा, बरदा, बारली, खारी, धोडिया, कोकना, कोली, पटेलिया, पोमला, चारन
22.कर्नाटक बरदा चेंचू, मालासार, मालेरू, टोंडा, शोलगा, राथावा, पनियन, कोदागू
23.आंध्र प्रदेश चेंचु, लंबाडा, यानडि, यालिस, बगाता, धुलिया
24.केरल उल्लाडा, मोपला, नायर, मलकारा, अलार, आदियान, कुरूम्बाज, पानियन, उराली कादर, ईरूला
25.तमिलनाडु टोडा, कुरूम्बा, कोटा, इरूला, बड़गा
26.दादर व

नागर हवेली

वरली, कथोडी, कोकना,

नायकड़ा (नायका)

27.बिहार बैंगा, असुर, खोंड, उरांव, बिरहोर, बेदिया, बंजारा
28.ओडिशा बगता, भूमिज, खोंड, गांडिया, कोल, कोरा, कोया
29.दमन व दीव धोडिया, सिद्दी, वरली, दुबला
30.गोवा धोडिया, वरली

इसी भे पढ़ें…

दोस्तों अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल है या ebook की आपको आवश्यकता है तो आप निचे comment कर सकते है. आपको किसी परीक्षा की जानकारी चाहिए या किसी भी प्रकार का हेल्प चाहिए तो आप comment कर सकते है. हमारा post अगर आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share करे और उनकी सहायता करे.

You May Also Like This

अगर आप इसको शेयर करना चाहते हैं |आप इसे Facebook, WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं | दोस्तों आपको हम 100 % सिलेक्शन की जानकारी प्रतिदिन देते रहेंगे | और नौकरी से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं की नोट्स प्रोवाइड कराते रहेंगे |

Disclaimer:currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment