भूगोल / Geography

चन्द्रमा की संरचना | चन्द्रमा का मानव जीवन पर प्रभाव

चन्द्रमा की संरचना को समझाइये।

चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है। यह सौर मण्डल का पाँचवां सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है। पृथ्वी के मध्य से चन्द्रमा की दूरी 38440 किलोमीटर है। यह दूरी पृथ्वी की परिधि के 30 गुना है। चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से 1/6 है। यह पृथ्वी की परिक्रमा 27.3 दिन में पूर्ण करता है और अपने अक्ष के चारों ओर एक पूरा चक्कर भी 27.3 दिन में लगाता है। यही कारण है कि चन्द्रमा का एक हिस्सा या फेस सदैव पृथ्वी की ओर होता है। आकार के आधार पर अपने स्वामी ग्रह के सापेक्ष यह सौरमण्डल में सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है, जिसका व्यास पृथ्वी का एक चौथाई तथा द्रव्यमान 1/81 है। वृहस्पति के उपग्रह के बाद चन्द्रमा दूसरा सबसे अधिक घनत्व वाला उपग्रह है। करीब 4.5 अरब वर्ष पूर्व पृथ्वी के साथ विशाल टक्कर की घटना ने चन्द्रमा का गठन किया है। चन्द्रमा पर वायुमण्डल नहीं है क्योंकि इसकी गुरुवाकर्षण शक्ति गैसों को बनाये रखने में असमर्थ है। चन्द्रमा की विशेषता इसके क्रेटर (गड्ढे) हैं जिनमें 600 से अधिक की गिनती हो चुकी है। चन्द्रमा की सतह अत्यधिक ऊबड़-खाबड़ है। यहाँ पत्थर, कंकड़ तथा चट्टानें हैं जो मोटी धूलकण की परतों से आच्छादित हैं। इस पर प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला तत्व सिलिकेट तथा अन्य खनिज हैं।

source- https://hi.wikipedia.org/

चन्द्रमा का मानव जीवन पर प्रभाव

चन्द्रमा भी मानव जीवन को व्यापक रूप से प्रभावित करता है जब सूर्य की रोशनी चन्द्रमा से परावर्तित होकर पृथ्वी पर पड़ती हैं तो हमें रात में भी प्रकाश मिलने लगता है। चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति के कारण समुद्र में ज्वार आते हैं जो मानव जीवन के लिये कई प्रकार से उपयोगी हैं। ज्वार-भाटा मछली पकड़ने, व्यापार तथा नौ संचालन में काफी सहायक होते हैं। ज्वार- भाटा से नदियों द्वारा लाये गये निक्षेप बहा लिये जाते हैं जिससे नदियों के मुहाने खुले रहते हैं और पोताश्रय छिछला होने से बचा रहता है।

इसी भे पढ़ें…

Disclaimer:currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है ,तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है |हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment