Science (विज्ञान)

एक्सएक्स | XX/XY लिंग निर्धारण क्या है?

एक्सएक्स | XX/XY लिंग निर्धारण क्या है?

  • मानव में लिंग का निर्धारण हम लिंग गुणसूत्रों X और Y की सहायता से करते हैं।
  • मानव में 46 गुणसूत्र पाये जाते हैं जिनमें 44 गुणसूत्र 22 के जोड़े में होते हैं जिन्हें ऑटोसोम कहते हैं और शेष दो को लिंग गुणसूत्र कहते हैं।
  • महिलाओं में शेष दो गुणसूत्र समान पाये जाते हैं और ये XX गुणसूत्र कहलाते हैं। पुरुषों में, शेष दो गुणसूत्र भिन्न होते हैं और ये XY गुणसूत्र कहलाते हैं।
  • प्रजनन के दौरान महिला एक प्रकार के युग्मक का निर्माण करती है जिसमें 22 ऑटोसोम और एक X गुणसूत्र होता है, जबकि पुरुष दो प्रकार के युग्मक का निर्माण करते हैं जिसमें एक 22+X प्रकार के गुणसूत्र और दूसरे 22+Y प्रकार के गुणसूत्र होते हैं।
  • जब एक नर युग्मक; X गुणसूत्र वाला शुक्राणु अंडाणु पर निषेचित होता है, तो युग्मनज (Zygote) महिला रूप में विकसित होता है।
  • जब Y गुणसूत्र वाला शुक्राणु अण्डाणु पर निषेचित होता है, तो युग्मनज पुरुष रूप में विकसित होता है।
एक्सएक्स

एक्सएक्स

गुणसूत्र विसंगति के कारण होने वाले कुछ प्रमुख आनुवांशिक रोग

क्लाइनफेल्टर सिंड्रोमः

  • जब कभी पुरुष के लिंग गुणसूत्र में अतिरिक्त X या Y गुणसूत्र हों, तो यह XY के स्थान पर या XYY बनेगा। ऐसी स्थिति में मानव बांझ पैदा होगा।
  • XXY महिलाओं में जब XY के स्थान पर अतिरिक्त X गुणसूत्र पाया जाता है, तो वह सीमित जनन क्षमता के साथ सामान्य विकास प्रदर्शित करती हैं। इस प्रकार के सिंड्रोम में दिमागी कमजोरी परिलक्षित होती है। .

टर्नर सिंड्रोमः

  • जब महिला में केवल एक जनन गुणसूत्र XO होता है, तो अण्डाशय दूसरे लैंगिक पहचान की कमी के कारण अपरिपक्व रह जाता है।

डाउन सिंड्रोमः

  • जब एक अतिरिक्त गुणसूत्र 21 वें ऑटोसोम गुणसूत्र से जुड़ जाता है, तो डाउन सिंड्रोम का विकास होता है।

वर्णान्धता:

  • इस रोग के कारण लाल और हरे रंग के बीच अंतर करने की क्षमता खत्म हो जाती है।
  • इस बीमारी के लिये कारक जीन जनन गुणसूत्रों पर स्थित होता है।

पटाऊ सिंड्रोमः

  • इस प्रकार के सिंड्रोम का विकास 13 वें गुणसूत्र में अतिरिक्त ऑटोसोम के जुड़ जाने से होता है। इसमें होठों पर कटे का निशान होता है और व्यक्ति दिमागी रूप से कमजोर होता है।

विभिन्न जंतुओं में गुणसूत्रों की संख्याः

जन्तु गुणसूत्रों की संख्या
कबूतर 80
चिम्पान्जी 48
खरगोश 44
मेंढक 26
कुत्ता 78
मानव 46
बिल्ली 38
घोड़ा 68
वनस्पति गुणसूत्रों की संख्या
आलू 48
गेहू 42
टमाटर 24
मटर 14

Disclaimer: currentshub.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है, तथा इस पर Books/Notes/PDF/and All Material का मालिक नही है, न ही बनाया न ही स्कैन किया है| हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- currentshub@gmail.com

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment