समाजशास्‍त्र / Sociology

अन्वेषणात्मक एवं वर्णनात्मक अनुसंधान प्ररचनाओं में अंतर स्पष्ट कीजिये।

अन्वेषणात्मक एवं वर्णनात्मक अनुसंधान प्ररचनाओं में अंतर
अन्वेषणात्मक एवं वर्णनात्मक अनुसंधान प्ररचनाओं में अंतर

अन्वेषणात्मक एवं वर्णनात्मक अनुसंधान प्ररचनाओं में अंतर

अन्वेषणात्मक एवं वर्णनात्मक अनुसंधान प्ररचनाओं में अंतर- कई बार अन्वेषणात्मक एवं वर्णनात्मक अनुसंधान प्ररचनाओं में भेद नहीं किया जाता है तथा इन्हें लगभग एक ही अर्थ में प्रयोग किया जाता है, यह ठीक नहीं हैं। वर्णनात्मक अनुसंधान प्ररचना घटनाओं का वर्णन मात्र है जबकि अनुसंधान प्ररचना नवीन खोज से सम्बन्धित है। सामान्यीकरण की दृष्टि से दोनों में से प्रथम निम्न स्तर की है, जबकि द्वितीय उससे ऊँचे स्तर की है। अन्वेषणात्मक अनुसंधान प्ररचना मुख्यतः किसी समस्या का निरूपण करने अथवा उपकल्पनाओं का निर्माण करने में सहायक होती है. जबकि वर्णनात्मक अनुसंधान प्ररचना का उद्देश्य सम्पूर्ण घटना का चित्र प्रस्तुत करना है। वर्णनात्मक अनुसंधान प्ररचना हेतु समस्या के बारे में पहले से काफी पूर्व ज्ञान उपलब्ध होना अनिवार्य है जबकि अन्वेषणात्मक अनुसंधान प्ररचना में ऐसा जरूरी नहीं है।

इस प्रकार अन्वेषणात्मक एवं वर्णनात्मक अध्ययनों में दो भिन्न प्रकार की प्ररचनाएँ प्रयोग की जाती हैं जिन्हें क्रमशः अन्वेषणात्मक अनुसंधान प्ररचना तथा वर्णनात्मक अनुसंधान प्ररचना कहा जाता है।

इन दोनों प्रकार की प्ररचनाओं पाये जाने वाले प्रमुख अंतर इस प्रकार हैं-

1. अन्वेषणात्मक अनुसंधान प्ररचना लचीली होती है जबकि वर्णनात्मक अनुसंधान प्ररचना कठोर होती है।

2. निदर्शन की ष्ट से अन्वेषणात्मक अनुसंधान प्ररचना मुख्यतः असंभावित निर्देशन पर आधारित होती है, जबकि वर्णनात्मक अनुसंधान प्ररचना सम्भावित निर्देशन पर आधारित होती है। वर्णनात्मक अध्ययनों में दैव निर्देशन का ही अधिकतर प्रयोग किया जाता है।

3. अन्वेषणात्मक अनुसंधान प्ररचना में सांख्यिकीय विश्लेषण हेतु कोई पूर्व योजना नहीं होती, जबकि वर्णनात्मक अनुसंधान प्ररचना में सांख्यिकीय विश्लेषण हेतु पूर्व नियोजित रूपरेखा होती है।

4. अन्वेषणात्मक अनुसंधान प्ररचना में सामग्री संकलन हेतु असंरचित मंत्रों का प्रयोग किया जाता है, जबकि वर्णनात्मक अनुसंधान प्ररचना में सामग्री के संकलन हेतु संरचित एवं सोची-समझी प्रविधियों का प्रयोग किया जाता है।

5. अन्वेषणात्मक अनुसंधान प्ररचना में अनुसंधान के संचालन हेतु पूर्व निर्णय लिये जाते हैं।

इसी भी पढ़ें…

इसी भी पढ़ें…

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment