समाजशास्‍त्र / Sociology

सहभागी और असहभागी अवलोकन में अन्तर (Difference between Participant and Non-participant Observation)

सहभागी और असहभागी अवलोकन में अन्तर
सहभागी और असहभागी अवलोकन में अन्तर

सहभागी और असहभागी अवलोकन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

सहभागी अवलोकन का अर्थ- सहभागी अवलोकन के अन्तर्गत अवलोकनकर्ता जिन सामाजिक घटनाओं का अध्ययन करने चाहता है वह समूह या समुदाय का निरीक्षण करने के लिए उनकी दैनिक क्रियाओं में भी भाग लेता है इस प्रकार समूह के लोग अवलोकनकर्ता को अपने परिवार का एक अंग समझ कर अपना लेते हैं। 

इसी भी पढ़ें..

असहभागी अवलोकन का अर्थ (Meaning of Non-participant Observation)- यह अवलोकन सहभागी अवलोकन के ठीक विपरीत है। इसके अन्तर्गत अवलोकनकर्त्ता किसी समूह के जीवन में प्रत्यक्ष रूप से भाग न लेकर बल्कि पृथक रूप से उनकी क्रियाओं का अध्ययन करता है, अर्थात् इस विधि में अध्ययनकर्त्ता समूह में न तो अपना लम्बा समय व्यतीत करता है और न ही उनकी गतिविधियों में भाग लेता है। इसमें वह लोगों को पूर्व सूचना दिये बिना घटनाओं के समय उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त करता है। वह जो कुछ भी देखता है उसका गहराई से अध्ययन करता है। इस विधि का प्रयोग प्रायोगिक अवलोकन के लिए अधिक होता है।

इसी भी पढ़ें..

सहभागी और असहभागी अवलोकन में अन्तर (Difference between Participant and Non-participant Observation)

क्र.सं. सहभागी अवलोकन असहभागी अवलोकन
1. सहभागी अवलोकन में अध्ययनकर्ता समूह व समुदाय का एक अभिन्न अंग बनकर उनकी सभी गतिविधियों में भाग लेता है। असहभागी अवलोकन में वह एक तटस्थ और मौन दृष्टा के रूप में अध्ययन करता है।
2. इसमें अध्ययनकर्ता को घटनाओं की सत्यता की जाँच करने के कई अवसर प्राप्त होते हैं। इसमें सत्यापन के अवसर सीमित होते हैं।
3. इसमें अध्ययनकर्ता अधिक कुशल व प्रशिक्षित होना चाहिए। इसमें सामान्य अनुभव एवं प्रशिक्षण के आधार पर ही अध्ययन सम्भव है। इसमें ऐसा सम्भव नहीं है।
4. इसमें घटनाओं का गहन और सूक्ष्म अध्ययन सम्भव है। इसमें अध्ययनकर्ता को एक अजनबी और होता है।
5. इसमें समूह के लोग अवलोकनकर्ता को अपना सदस्य या साथी मानते हैं । बाहरी व्यक्ति समझा जाता है।
6. इसमें अवलोकनकर्ता कार्ड का प्रयोग नहीं कर सकता है।

इसमें अवलोकनकर्ता अनुसूची एवं कार्ड का प्रयोग कर सकता है।

7. यह अपेक्षाकृत कम वैज्ञानिक एवं वस्तुनिष्ठ होता है। यह अपेक्षाकृत अधिक वैज्ञानिक एवं वस्तुनिष्ठ होता है।
8. इसमें समय व धन अधिक लगता है।

इसमें अपेक्षाकृत समय व धन कम लगता है।

इसी भी पढ़ें..

इसी भी पढ़ें…

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment