समाजशास्‍त्र / Sociology

अनुसूची के निर्माण में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

अनुसूची के निर्माण में ध्यान रखने योग्य बातें
अनुसूची के निर्माण में ध्यान रखने योग्य बातें

अनुसूची के निर्माण में ध्यान रखने योग्य बातें

अनुसूची के निर्माण में निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना चाहिए –

1. अनुसूची का भौतिक पक्ष- अनुसूची निर्माण के भौतिक पक्षों या बाह्य पक्षों में उन्हीं बातों ध्यान रखना चाहिए, जिनका उल्लेख प्रश्नावली के निर्माण के दौरान किया गया हो। संक्षेप में इस सन्दर्भ का में प्रमुख बातें निम्न प्रकार हैं-

(i) अनुसूची का आकार 8″ x 11′ से बड़ा नहीं होना चाहिए।

(ii) अनुसूची हेतु प्रयुक्त कागज चिकना व साफ होना चाहिए।

(iii) सूचनाएं लिखने के लिए पर्याप्त खाली स्थान छोड़ा जाना चाहिए।

(iv) हाशिया छोड़ा जाना चाहिए।

(v) अनुसूची में कागज के एक तरफ ही लिखना अच्छा होता है।

(vi) अनुसूची में पदों की संख्या अधिक नहीं होनी चाहिए।

2. अनुसूची की अन्तर वस्तु- इसके अन्तर्गत दो प्रकार की बातें होती हैं-

(i) उत्तरदाता के बारे में प्रारम्भिक जानकारी

(ii) समस्या से सम्बन्धित प्रश्न एवं सारणियाँ

3. शब्दावली एवं प्रश्न- अनुसूची के निर्माण में उचित शब्दों एवं प्रश्नों का चयन आवश्यक है। क्योंकि इसमें प्रश्नों के द्वारा ही सूचनाओं का संकलन किया जाता है। किसी भी प्रश्नावली या अनुसूची में जो प्रश्न पूछे जाते हैं, उन्हें निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है –

(i) अनिर्दिष्ट प्रश्न- इस प्रकार के प्रश्नों के उत्तर देने में सूचनादाता को स्वतन्त्रता होती है।

(ii) निर्दिष्ट प्रश्न- इनमें प्रश्नों के सम्भावित उत्तर पहले से ही लिखे होते हैं और सूचनादाता को इन्हीं में से कोई उत्तर चुनना होता है।

(iii) दोहरे प्रश्न- जब किसी प्रश्न के दो ही सम्भावित उत्तर हो सकते हैं तो ऐसे प्रश्न दोहरे प्रश्न कहलाते हैं। इन प्रश्नों का एक उत्तर सकारात्मक तथा दूसरा नकारात्मक होता है।

(iv) निर्देशक प्रश्न- जब किसी प्रश्न के द्वारा उसके उत्तर की ओर संकेत किया जाता है तो उसे निर्देशक प्रश्न कहते हैं।

(v) श्रेणीबद्ध प्रश्न- इस प्रकार के प्रश्नों में उत्तरदाता को कई उत्तरों में से एक नहीं वरन सभी को चुनना तथा अपनी पसन्द के अनुसार एक क्रम में लिखना होता है।

(vi) अस्पष्ट प्रश्न- ऐसे प्रश्नों से उत्तरदाता को यह पता नहीं हो पाता है कि प्रश्न क्या पूछा गया है और इसका उत्तर क्या होगा ?

इसी भी पढ़ें…

इसी भी पढ़ें…

इसी भी पढ़ें…

About the author

shubham yadav

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

Leave a Comment